Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह 20 सितंबर को सागर में होगा आयोजित

18 Sep 2026, 07:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह 20 सितंबर को सागर में होगा आयोजित - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर लव-कुश जन्मोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से रविन्द्र भवन, बस स्टैंड के पास, सागर (म.प्र.) में किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट अर्जुन पटेल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ कुशवाहा समाज के आराध्य देव भगवान श्री लव-कुश की महाआरती एवं विशेष पूजन के साथ किया जाएगा।

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक, प्रतिभावान विद्यार्थी एवं समाज की प्रतिभाएं, अधिवक्ता, डॉक्टर, वरिष्ठ समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही महासभा के प्रादेशिक, संभागीय, जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्रामीण समितियों के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया जाएगा।

समारोह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, ललितपुर विधायक रामरतन सिंह कुशवाहा, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, कुश समाज कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कुशवाहा (ललितपुर), महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राधा कुशवाहा (इंदौर), युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुशवाहा (ग्वालियर), लीगल सेल की राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती प्रभा कुशवाहा (दिल्ली), युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुशवाहा (हरदा), महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कुशवाहा (गुना), कुश प्रभा मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक बाबू सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कुशवाहा-कछवाहा राजपूत संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. वीरसिंह कुशवाहा, छावनी परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम वीरेंद्र पटेल सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में सांसद डॉ. लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री एवं विधायक पं.गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री एवं भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं सागर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।आयोजकों ने बताया कि समारोह में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं जिला पदाधिकारियों सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक बंधु शामिल होंगे।आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप पटेल, महिला अध्यक्ष श्रीमती माया पटेल, युवा अध्यक्ष अनीत कुशवाह, अखिल भारतीय कुशवसमारोह सभा के जिला अध्यक्ष चौ.

पी.डी. पटेल, कुशवाहा महापंचायत के जिला अध्यक्ष चौ.

जयराम पटेल, कुशवाहा समाज संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के.सी. पटेल, कुशवाहा क्षत्रिय समाज समिति सागर के केशव पटेल, प्रांतीय कुशवाहा समाज समिति की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता कुशवाहा तथा युवा कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष लकी पटेल ने समस्त सामाजिक बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बैरसिया–रुनाहा–नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के उच्चस्तरीय पुल को मिली प्रशासनिक स्वीकृति 24 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Bhopal18 Sep

बैरसिया–रुनाहा–नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के उच्चस्तरीय पुल को मिली प्रशासनिक स्वीकृति 24 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

*बैरसिया–रुनाहा–नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के उच्चस्तरीय पुल को मिली प्रशासनिक स्वीकृति 24 करोड़ की लागत से होगा…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारपारा में विराजे गणपति
Balrampur-Ramanujganj18 Sep

🚨कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाजारपारा में विराजे गणपति

कुसमी के बाजारपारा गणेश प्रतिमा का भव्य विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे प्रतिवर्ष की तरह इस…

पूरी खबर पढ़ें →
क्या अब बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना नहीं मिलेगी 1500 की किस्त मामला पहुंचा हाईकोर्ट
Sagar18 Sep

क्या अब बंद हो जाएगी लाडली बहना योजना नहीं मिलेगी 1500 की किस्त मामला पहुंचा हाईकोर्ट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर ग्वालियर स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
2.82 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पहुंच मार्ग, विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने किया भूमिपूजन
Sagar18 Sep

2.82 करोड़ की लागत से बनेगा फोरलेन पहुंच मार्ग, विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने किया भूमिपूजन

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास अब नई राहों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की18 Sep

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची

रांची में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना रांची। श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!