Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

बाइक को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, नहर में गिरने से 3 की मौत

18 Sep 2026, 07:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाइक को वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, नहर में गिरने से 3 की मौत - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक नहर में गिरी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

मोहनिया/कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से मोहनिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी विकास कुमार, बिट्टू कुमार और दिलखुश राय के रूप में हुई है।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना मोहनिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नहर में गिरी बाइक तथा तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां शवों को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

इधर, मोहनिया पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक में टक्कर मारने वाला वाहन कौन सा था और हादसा किस परिस्थिति में हुआ। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना के कारणों की जांच कर जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन

नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण
Siddharthnagar21 Sep

नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण

सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील…

पूरी खबर पढ़ें →

error: Content is protected !!