Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaimur (Bhabua)

कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, 58 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

18 Sep 2026, 07:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, 58 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश - कैमूर ( भभुआ ), बिहार

कैमूर में जन-संवाद कार्यक्रम, 58 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

जिला जनता दरबार में अभियान बसेरा-2 से जुड़े 14 फरियादियों ने रखी समस्याएं, अंचल कार्यालय स्तर पर बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश

भभुआ/कैमूर। जिला प्रशासन की ओर से आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने तथा संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।

समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण पंचायतों तक विभागीय पदाधिकारियों ने जन-संवाद कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्तर पर 15 अधिकारियों ने 6 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। वहीं जिले के सभी 11 प्रखंडों में 19 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां कुल 47 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जन-संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही, सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की पहचान कर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

अभियान बसेरा-2 के 14 लाभुकों ने रखीं समस्याएं

जनता दरबार के दौरान अभियान बसेरा-2 से संबंधित 14 फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन एवं सुयोग्य श्रेणी के परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान है। जिला पदाधिकारी ने लाभुकों को योजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया एवं प्रमाण-पत्र के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र संबंधित अंचल कार्यालय में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए लाभुकों को किसी राज्य स्तरीय कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।

जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता एवं सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान बसेरा-2 के लाभुकों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र का निर्गमन अंचल कार्यालय स्तर पर ही सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य लाभुकों को अनावश्यक परेशानी से बचाना और प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाना है।

जिला प्रशासन के अनुसार जन-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने में सहायता मिल रही है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन

नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण
Siddharthnagar21 Sep

नौगढ़ तहसील समाधान दिवस में 25 शिकायतें पहुंचीं, एक का मौके पर निस्तारण

सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देश पर शनिवार को तहसील नौगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील…

पूरी खबर पढ़ें →

error: Content is protected !!