Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क हादसे ने छीन ली एक और जिंदगी, पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी का निधन एक्स

19 Sep 2026, 10:22 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रमना (गढ़वा)। रमना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में गढ़वा के पत्रकार रजनीश कुमार उर्फ बंटी की मौत हो गई। हादसे की खबर सामने आते ही पत्रकारिता जगत के साथ-साथ उनके मित्रों, परिचितों और शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।IMG 20260919 WA0005बताया जा रहा है कि रजनीश कुमार शुक्रवार की देर रात अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रमना थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई की।

रजनीश कुमार उर्फ बंटी गढ़वा जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। उनके अचानक निधन की खबर से जिले के पत्रकारों में गहरा शोक है। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उनके पैतृक गांव गोधरा में किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने जताया दुख

पत्रकार रजनीश कुमार के निधन पर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी तथा गढ़वा जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने शोक संवेदना व्यक्त की।

वहीं विनोद पाठक, पीयूष तिवारी, अंजनी उपाध्याय, लव दुबे, प्रताप तिवारी, अभिमन्यु पाठक, जितेंद्र कुमार, आयुष तिवारी, संजय यादव, संदीप जायसवाल, यासीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं सामाजिक लोगों ने भी उनके निधन पर दुख जताया।

सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*
Haridwar20 Sep

कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *विगत 05…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की20 Sep

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा

राधा अष्टमी पर श्री बंशीधर मंदिर में भव्य दधीकादो उत्सव व महा भंडारा हरि कीर्तन पर झूमे श्रद्धालु,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!