Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: डोडियाना में तेजा भक्तों का फूलों की बारिश से भव्य स्वागत

19 Sep 2026, 12:58 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: डोडियाना में तेजा भक्तों का फूलों की बारिश से भव्य स्वागत - NAGAUR, राजस्थान

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: डोडियाना में तेजा भक्तों का फूलों की बारिश से भव्य स्वागत
डोडियाना। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेजाजी महाराज की ज्योत लेने के लिए तेजा भक्तों का जत्था डोडियाना स्थित तेजाजी मंदिर से सुरसुरा के लिए रवाना हुआ।

गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ जत्था ढाणी में होते हुए ग्राम डोडियाना पहुंचा, जहां हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। डोडियाना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तेजाजी महाराज के भक्तों एवं तेजाजी के भोपा जी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में बाबू खां, अलादीन खां, हाकम खां, भंवरलाल खां, ईकबाल खां, महबूब खां, सवाई खां, ईब्राईम खां, अनवर खां, सिकन्दर खां, मुराद खां, मुबारिक खां सोनू सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

वहीं गांव के 36 कौम के लोगों ने भी आपसी भाईचारे और सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए तेजा भक्तों का माला एवं साफा पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नन्दकिशोर गटियाला, रामदेव माट, और पुनाराम चौयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

गाजे-बाजे के साथ निकले तेजा भक्तों ने गांव की गलियों से गुजरते हुए तेजाजी महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।

ग्रामीणों में तेजाजी महाराज की ज्योत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जत्था कल सुबह तेजाजी महाराज की ज्योत लेकर डोडियाना वापस पहुंचेगा।

इसके बाद कल शाम को भव्य तेजा गायन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी ग्रामीण एवं तेजा भक्त उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

डोडियाना में तेजाजी महाराज की भक्ति के साथ हिंदू-मुस्लिम एकता और 36 कौम के भाईचारे की यह तस्वीर सामाजिक सौहार्द का संदेश देती नजर आई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Jodhpur18 Sep

जिला कलेक्टर रंजन ने श्री शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

जोधपुर : जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने शिवराम नत्थुराम जी टाक राजकीय जिला अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग
Jodhpur18 Sep

जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की ली मीटिंग

जोधपुर : जिले के पुलिस कमिश्नरेट और जोधपुर रेंज प्रभारी ADG हवासिंह घुमरिया ने पुलिस के अधिकारियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!