गडचिरौली-चामोर्शी नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला: शिवणी के पास बस का स्टीयरिंग लॉक होने से बस पलटी, 60 यात्री घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गडचिरौली से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट
गडचिरौली-चामोर्शी राष्ट्रीय महामार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण बस हादसा हो गया। शिवणी गांव के पास पुल पार करते ही बस का स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया और ड्राइवर का नियंत्रण छूटने से बस सड़क किनारे उतरकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार करीब 60 यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।
कैसे हुआ हादसा?
गडचिरौली आगार की यह बस शिवणी-गुरवला मार्ग होते हुए पोटेगाव की ओर जा रही थी। शिवणी गांव के पास पुल पार करते ही अचानक स्टीयरिंग में खराबी आ गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।
घायलों में बस चालक रूपचंद शेडमाके (40) और कंडक्टर तुलसीराम तुराले (54) समेत अन्य यात्री शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया।
पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने दिखाई तत्परता
घटना की सूचना मिलते ही गडचिरौली थाने के थानेदार विनोद चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की खबर मिलते ही विधायक डॉ. मिलिंद नरोटे और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाड़े जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रंग लाया गोविंद यादव का प्रयास, रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य हुआ पूरा रेलवे अंडरपास ब्रिज का निर्माण…
पूरी खबर पढ़ें →

स्कूल बस हुई अनियंत्रित, दुकान के पास जाकर टकराई; बड़ा हादसा टला एक बड़ा सवाल लापरवाही किसकी ?…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।