राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना प्रभारी पद छोड़ा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तेजकुमार जारवाल ज़िला रिपोर्टर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ /
इंदौर मध्य प्रदेश
भोपाल/कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी से इस्तीफा दे दिया है। उनके पद छोड़ने की जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पार्टी की तैयारियां चल रही हैं।
मीनाक्षी नटराजन अब एक वर्ष के लिए लंदन जाएंगी, जहां वे राजनीति और समाज विषय में एमए की पढ़ाई करेंगी। फरवरी 2025 में संभाली थी जिम्मेदारी
मीनाक्षी नटराजन ने 14 फरवरी 2025 को तेलंगाना कांग्रेस प्रभारी का दायित्व संभाला था।
करीब डेढ़ साल तक संगठन की यह जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को अपने पद से अलग होने की जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीनाक्षी नटराजन उच्च शिक्षा के लिए लंदन जाने की तैयारी कर रही हैं।
वहां वे राजनीति और समाज विषय में मास्टर डिग्री का अध्ययन करेंगी। पढ़ाई के लिए लंबे समय तक विदेश में रहने के चलते उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला लिया है।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले सामने आई जानकारी
मीनाक्षी नटराजन के इस्तीफे की खबर राहुल गांधी के इंदौर दौरे से ठीक पहले सामने आई है। राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में अयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
ऐसे में उनके दौरे के बीच मीनाक्षी नटराजन का पद छोड़ना कांग्रेस संगठन के लिए सबसे ज़रूरी घटनाक्रम माना जा रहा है। नए प्रभारी की करना होगी नियुक्ति
अब तेलंगाना कांग्रेस के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति की जानी है।
हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक नए प्रभारी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद तेलंगाना में संगठन से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर दूर सड़क का हाल बेहाल, 10 साल से मिट्टी-मुरुम के भरोसे ज्वालामुखी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी की बेटी तान्या छावल ने दिल्ली विश्वविद्यालय में गाड़े सफलता के झंडे रेवाड़ी। “हमारी बेटियां बेटों से…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर-दमोह रोड पर चनाटोरिया के पास स्थित सीएनजी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेजकुमार जारवाल/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ इंदौर मध्य प्रदेश / इंदौर/कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।