Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

सूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड का हुआ भूमि पूजन पर्यटन विकास परियोजना के तहत यात्री हाल, सोलर लाइट, पेयजल सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

19 Sep 2026, 05:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सूर्य मंदिर के बगल में यात्री शेड का हुआ भूमि पूजन पर्यटन विकास परियोजना के तहत यात्री हाल, सोलर लाइट, पेयजल सहित मिलेंगी कई सुविधाएं - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

विंढमगंज, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को राज्य मंत्री, अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज कल्याण विभाग संजीव सिंह गोंड पहुंचे। दोपहर करीब चार बजे मंदिर पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर के महंत बाबा मनमोहन दास के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

इसके बाद बाबा डिहवार के समक्ष हवन-पूजन किया गया। पूजन-अर्चन के उपरांत मंत्री संजीव सिंह गोंड ने फॉरेस्ट ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित विशाल सूर्य मंदिर के समीप प्रस्तावित यात्री शेड निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पर्यटन विकास कार्य परियोजना के तहत राजकीय निर्माण निगम द्वारा यहां यात्री हाल, पाथवे, आईसीसी बेंच, डस्टबिन, सोलर लाइट, ड्रिंकिंग वाटर, साइनेज एवं पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यात्री हाल के निर्माण से क्षेत्र में आने-जाने वाले ग्रामीणों एवं यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से दूर-दराज से आने वाले लोगों को रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बुल्लू केसरी, ग्राम प्रधान तारा देवी, वेद महात्मा ब्रह्मचारी, हृदयानंद दुबे, नंदलाल तिवारी, रवि आर. जायसवाल, अशोक प्रसाद जायसवाल, संजय प्रसाद गुप्ता, शिवनाथ जायसवाल, लव कुश भारती, विशाल सिंह, पप्पू गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह, ओम प्रकाश यादव, लक्ष्मण कुशवाहा, उदय जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur19 Sep

मतदाताओं काटने जोड़ने, नये मतदाताओं के लिए नागपुर जिले में विशेष अभियान 19-20 सितंबर को

एसआईआर/ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 2026 प्रारूप/ ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिन मतदाताओं,के नाम कट गए हैं, या…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
आज नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा जी की उपस्थिति में आगामी पितृपक्ष मेला 2026की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक l
error: Content is protected !!