Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

19 Sep 2026, 09:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

भवनाथपुर/सोनभद्र। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कवलदाग जंगल से लूटी गयी मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्वर्ण दुकान में डकैती के लिए किये जाने का मामला सामने आया है। सोनभद्र जिले की पीपरी, अनपरा और शक्तिनगर पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय डकैती व बाइक लूटकांड के आरोपी रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है।FB IMG 1789833808428

पिपरी क्षेत्र के सीओ हर्ष पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ झारखंड और मध्य प्रदेश में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कवलदाग जंगल से लूटी थीं दो बाइक

FB IMG 1789833814887

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गिरोह ने 12 और 13 सितंबर 2026 को भवनाथपुर-कांडी मुख्य पथ पर कवलदाग जंगल के समीप हथियार के बल पर दो मोटरसाइकिलें लूटी थीं। बताया गया कि अपराधियों ने बाइक सवारों के साथ मारपीट कर हथियार के बल पर उनकी मोटरसाइकिलें छीन ली थीं। इन्हीं लूटी गयी बाइकों का इस्तेमाल बाद में सोनभद्र स्थित कंचन ज्वेलर्स में डकैती की घटना को अंजाम देने में किया गया।

गहने और 50 हजार रुपये बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से कंचन ज्वेलर्स से लूटे गये आभूषण तथा लूट की रकम में से 50 हजार रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह झारखंड में हथियार के बल पर मोटरसाइकिल लूटने के बाद उन वाहनों का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में लूट व डकैती की घटनाओं में करता था। मामले में अंतरराज्यीय आपराधिक नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चरित्र संदेह में उजड़ा पूरा परिवार: पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला
Sagar19 Sep

चरित्र संदेह में उजड़ा पूरा परिवार: पति ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुरा…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश
Sagar19 Sep

सागर गोल्ड नाम की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह का किया पर्दाफाश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा नकली शराब की बोतल बनाने में…

पूरी खबर पढ़ें →
कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज
Dhanbad19 Sep

कुमार सानू के साथ एस के तिवारी के नए म्यूजिक वीडियो का टीजर बहुत जल्द होगी रिलीज

गाना आगामी 16 सितम्बर को टीपीएस यूट्यूब चैनल पर होगा रिलीज मुंबई : एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार…

पूरी खबर पढ़ें →
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Mahrajganj19 Sep

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, श्यामदेउरवा पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा श्यामदेउरवा पुलिस कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!