झारखंड में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, 6 दस्तावेज बिना आवेदन नहीं होगा जमा; हर सदस्य का OTP भी जरूरी

झारखंड में राशन कार्ड बनवाने और संशोधन की प्रक्रिया सख्त हो गई है। 6 दस्तावेज, हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र, मोबाइल OTP और e-KYC जरूरी किया गया है।
Photo of अमिताभ सिन्हा अमिताभ सिन्हा14 hours agoLast Updated: Friday, September 18th, 2026 11:51 PM
Facebook X LinkedIn Pinterest WhatsApp Telegram
rashan card rashan card
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के लिए अब प्रक्रिया पहले से ज्यादा सख्त हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड पोर्टल में कई बदलाव किए हैं। अब सिर्फ एड्रेस प्रूफ दिखाकर राशन कार्ड बनवाने या उसमें बदलाव कराने का काम नहीं चलेगा।
ऑनलाइन आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेजों में से कोई एक भी कागज छूट गया तो आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। पोर्टल पर 6 दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें…
पितृ पक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, लेकिन 10 अक्टूबर की ये अमावस्या क्यों है सबसे खास? जानें पूरा रहस्य”
पितृ पक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, लेकिन 10 अक्टूबर की ये अमावस्या क्यों है सबसे खास? जानें पूरा रहस्य”
कौन-कौन से 6 दस्तावेज जरूरी?
नया राशन कार्ड बनवाने या पुराने कार्ड में संशोधन के लिए आवेदक को अब ये दस्तावेज देने होंगे—
घर की फोटो, जिससे वास्तविक निवास की पुष्टि हो सके
आवेदक का आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक खाते का विवरण
पासपोर्ट साइज फोटो
इनमें से जरूरी दस्तावेज अपलोड किए बिना ऑनलाइन फॉर्म सबमिट नहीं किया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें…
19 सितंबर 2026 का राशिफल: राधा अष्टमी पर किस राशि के बदलेंगे हालात, जानें मेष से मीन तक दिन का हाल
19 सितंबर 2026 का राशिफल: राधा अष्टमी पर किस राशि के बदलेंगे हालात, जानें मेष से मीन तक दिन का हाल
परिवार के हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र भी देना होगा
राशन कार्ड में शामिल परिवार के सदस्यों को लेकर भी नियम कड़े किए गए हैं। अब हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा।
अगर किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है तो उसके स्थान पर मैट्रिक का प्रमाण पत्र मान्य होगा। इसका उद्देश्य राशन कार्ड में गलत उम्र, फर्जी नाम या एक ही व्यक्ति की अलग-अलग जगहों पर एंट्री जैसी गड़बड़ियों को रोकना है।
ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग: झारखंड की पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री विमला प्रधान का निधन, सिमडेगा से दो बार रही थीं विधायक
ब्रेकिंग: झारखंड की पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री विमला प्रधान का निधन, सिमडेगा से दो बार रही थीं विधायक
आय से लेकर मकान के कमरों तक बतानी होगी जानकारी
आवेदन के दौरान अब सिर्फ परिवार के सदस्यों की जानकारी देना पर्याप्त नहीं होगा। परिवार की आय का स्रोत, मकान पक्का है या नहीं, घर में कितने कमरे हैं और टैक्स भुगतान से जुड़ी जानकारी भी दर्ज करनी होगी।
इससे विभाग आवेदन में दी गई पारिवारिक और आर्थिक जानकारी का सत्यापन कर सकेगा।
हर सदस्य के मोबाइल पर आएगा OTP
डिजिटल सत्यापन को भी इस प्रक्रिया में जोड़ा गया है। राशन कार्ड में शामिल हर सदस्य का अलग मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा और उसका सत्यापन होने के बाद ही आवेदन आगे बढ़ सकेगा। यानी परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर या OTP सत्यापन पूरा नहीं हुआ तो आवेदन प्रक्रिया अटक सकती है।
e-KYC के बाद होगा घर का भौतिक सत्यापन
नया राशन कार्ड बनवाने या पुराने कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने अथवा किसी तरह का संशोधन कराने से पहले संबंधित जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलर के पास e-KYC कराना अनिवार्य होगा।
इसके बाद विभाग की ओर से घर की फोटो और जमा किए गए दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड जारी किया जाएगा।
फर्जी राशन कार्ड पर लगाम लगाने की तैयारी
विभाग की नई व्यवस्था का मकसद राशन कार्ड से जुड़े फर्जीवाड़े और गलत लाभार्थियों की पहचान पर रोक लगाना है। आधार, जन्म प्रमाण पत्र, मोबाइल OTP, e-KYC और भौतिक सत्यापन को जोड़ने से आवेदनकर्ता की पहचान और वास्तविक निवास की जांच कई स्तरों पर होगी।यानी अब राशन कार्ड बनवाने के लिए दस्तावेज तैयार रखने के साथ-साथ परिवार के प्रत्येक सदस्य की जानकारी और मोबाइल सत्यापन भी पूरा रखना होगा।
Tagse-kycFood Supply DepartmentJharkhand newsJharkhand Ration CardnbspOTP VerificationPDSRanchi newsRation Card DocumentsRation Card New Rulesझारखंड राशन कार्डराशन कार्डराशन कार्ड आवेदनराशन कार्ड नया नियम
Photo of अमिताभ सिन्हा
अमिताभ सिन्हा
अमिताभ सिन्हा hpbltop.com के वरिष्ठ राजनीतिक संपादक हैं। पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी रणनीतियों और संसद की कार्यवाही की गहरी समझ है। अमिताभ की रिपोर्टिंग तथ्यों पर आधारित और निष्पक्ष होती है। वे जटिल सरकारी नीतियों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाने में माहिर हैं। खाली समय में वे राजनीतिक इतिहास पढ़ना पसंद करते हैं। ईमेल: amitabh@hpbltop.com
Related Articles
झारखंड की ब्रेकिंग खबरें फाइल फोटो
ब्रेकिंग: झारखंड की पूर्व मंत्री व भाजपा नेत्री विमला प्रधान का निधन, सिमडेगा से दो बार रही थीं विधायक
4 hours ago
rashifal
19 सितंबर 2026 का राशिफल: राधा अष्टमी पर किस राशि के बदलेंगे हालात, जानें मेष से मीन तक दिन का हाल
13 hours ago
पितृ पक्ष 2026 और सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध और तर्पण करते श्रद्धालु
पितृ पक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, लेकिन 10 अक्टूबर की ये अमावस्या क्यों है सबसे खास? जानें पूरा रहस्य”
13 hours ago
jharkhand police
झारखंड सरकार बंगाल पुलिस को क्यों देगी 1 करोड़? खूंखार नक्सली असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया इनाम का पूरा खेल
13 hours ago
jharkhand highcourt 4
झारखंड: 31 साल पहले 100 रुपये की घूस, 22 साल बाद आया फैसला, 75 की उम्र में रेलकर्मी को जेल; हाईकोर्ट ने बरकरार रखी सजा
14 hours ago
jharkhand highcourt 4
झारखंड: JPSC-JSSC परीक्षा रद्द होगी या फैसला बदलेगा? हाईकोर्ट में 14 याचिकाओं पर सुनवाई, अब 7 अक्टूबर को क्या होगा?
21 hours ago
20260527 173559
झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक 25 सितंबर को, सुदिव्य सोनू के बगैर पहली बार होगी कैबिनेट, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
21 hours ago
चक्रधरपुर महिला सुपरवाइजर हत्या अपडेट
झारखंड-महिला अफसर मर्डर केस: बंद कमरे में प्रेमी और महिला सुपरवाइजर में जानिये किस बात पर हुई लड़ाई, बंद कमरे में चाकूबाजी के पीछे की पूरी कहानी
2 days ago
राधा अष्टमी 2026 पर राधा रानी की पूजा और बरसाना मंदिर
राधा अष्टमी 2026: 19 सितंबर को आखिर क्यों मनाया जायेगा राधा अष्टमी? जन्माष्टमी के 15 दिन बाद छिपा है बड़ा रहस्य, जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद ही क्य
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






