Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं।

20 Sep 2026, 09:41 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित हुई चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं।

‘मेरे सपनों का भारत’ की कल्पना को विद्यार्थियों ने चित्रों एवं मॉडलों में दिया सृजनात्मक स्वरूप।

सिंगरौली:  सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ की संकल्पना को केंद्र में रखते हुए जिले के शासकीय विद्यालयों में चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिलेभर के विद्यालयों में आयोजित इन रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कल्पनाशीलता, सृजनात्मक सोच, नवाचार एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को विभिन्न रंगों और रचनात्मक मॉडलों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा विकसित भारत जैसे विभिन्न विषयों को अपनी रचनाओं में स्थान दिया। चित्रों एवं मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वर्तमान चुनौतियों के प्रति अपनी समझ के साथ-साथ बेहतर समाज एवं राष्ट्र निर्माण के लिए अपने विचारों को रचनात्मक स्वरूप प्रदान किया।
जिले के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चितरंगी, शासकीय हाई स्कूल ढोंगा, उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय देवसर सहित जिले के अन्य विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक चित्रों एवं नवाचार आधारित मॉडलों का विद्यालय स्तर पर शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर ऐसी गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इन प्रतियोगिताओं ने विद्यालयों में सीखने की प्रक्रिया को रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने का अवसर प्रदान किया। विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि विषयों की समझ, समस्या समाधान की क्षमता, नवाचार और टीम भावना का भी परिचय दिया। गतिविधियों के दौरान विद्यालयों में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा तथा विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से अपनी रचनाओं को अंतिम रूप दिया। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित यह पहल विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने एवं उसे प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नवाचार, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय के माध्यम से विद्यार्थियों को यह अवसर मिला कि वे अपने सपनों, विचारों और भविष्य के भारत की कल्पना को रचनात्मक माध्यम से सामने रखें।
कलेक्टर श्री गौरव बैनल के मार्गदर्शन में जिले में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत विभिन्न जनभागीदारी एवं जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को रचनात्मक, सामाजिक एवं जनोपयोगी गतिविधियों से जोड़ते हुए सेवा, सहभागिता और संकल्प की भावना को और अधिक सशक्त बनाना है। विद्यालयों में आयोजित चित्रकला एवं मॉडल निर्माण प्रतियोगिताएं इसी व्यापक उद्देश्य की दिशा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी का जीवंत उदाहरण बनीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*
Haridwar20 Sep

कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई*

*कोतवाली भगवानपुर* *अपराध नियंत्रण को लेकर SSP हरिद्वार के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *विगत 05…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा
Sagar20 Sep

बालाजी के दरबार में पहुंची हनुमान अंश की निर्माता, महाराज श्री का लिया आशीर्वाद,कहा बालाजी और सन्यासी बाबा की महिमा बताना सौभाग्य होगा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!