नवनिर्मित इंदोरा- दिघोरी उड़ान पुल का लोकार्पण किया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नवनिर्मित इंदोरा- दिघोरी चौक उड़ान पुल का कल शनिवार 19 सितंबर 2026 को नागपुर के सुरेश भट्ट सभागृह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया ।.इंदोरा – दिघोरी चौक नवनिर्मित उड़ान पुल का नामकरण डाॅ. केशव बलिरामपंत हेडगेवार जी के नाम पर किया गया है।
इस अवसर पर पुल निर्माण और इसकी आवश्यकता पर जानकारी देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी कहा कि अभी फिलहाल यह उड़ान पुल कमाल चौक से से दिघोरी तक ही बनाया गया है, पुल निर्माण के पहले इंदोरा चौक से होते हुए दिघोरी चौक तक पहुंचने में 40-50 मिनट का समय लगता था, अब इस उड़ान पुल के निर्माण के बाद इस मार्ग पर सफर 15 मिनट में तय किया जा सकेगा। इंदोरा चौक- दिघोरी चौक नवनिर्मित उड़ान पुल की खास बात यह है कि यह उड़ान पुल सिग्नल रहित है।
इस उड़ान पुल के निर्माण में मलेशिया की तकनीक का उपयोग किया गया है, और यह उड़ान पुल नागपुर शहर मे बने हुए अबतक के उड़ान पुलों मे सबसे बेहतर है। नवनिर्मित इंदोरा- दिघोरी उड़ान पुल की लंबाई करीब 09 किलोमीटर की है, और यह नागपुर शहर का सबसे लंबा उड़ान पुल भी है।
उड़ान पुल के लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने कहा कि नागपुर शहर देश में सबसे आधुनिक ही नहीं, यह रोजगार देने वाला शहर भी बनेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

किसानों ने फिर भरी हुंकार,,,, आज महोबा तहसील के गंज गांव के सुप्रसिद्ध बजरंग बली मंदिर प्रांगण में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *चित्रकूट/मझगवां।* मझगवां बस स्टैंड से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।