Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

लांपोलाई में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 25 टीमें लेंगी भाग

20 Sep 2026, 01:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लांपोलाई में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 25 टीमें लेंगी भाग - NAGAUR, राजस्थान

लांपोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई के तत्वावधान में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ।

प्रतियोगिता में 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की मल्लखंभ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले की 25 टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत ध्वजारोहण के साथ की गई।

अतिथियों एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के सदस्यों का विद्यालय परिवार की ओर से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीओ गोपाल सिंह चारण ने की।

इस अतिरिक्त सीबीओ प्रदीप भाटी, पूर्व सी बी ओ प्रहलादराम तानाण विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, प्रशासक प्रतिनिधि शिवदयाल लाटियाल सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। विद्यालय के पीटीआई मोहनराम डांगा सहित समस्त स्टाफ ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता कमला देवी प्रजापत ने किया। अतिथियों ने मल्लखंभ खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन भारतीय खेल है, जिससे शरीर स्वस्थ एवं मजबूत बनता है तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, साहस और शारीरिक दक्षता का विकास होता है।

प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रतिभागियों को खेल भावना एवं अनुशासन की शपथ दिलाई गई। सी बी ओ गोपाल सिंह चारण ने विधि-विधान से प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की।

घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों ने मल्लखंभ के विभिन्न करतब एवं खेल कौशल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 20 सितंबर को उद्घाटन
Nagaur19 Sep

लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन, 20 सितंबर को उद्घाटन

लाम्पोलाई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्पोलाई में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!