Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sarangarh-Bilaigarh

जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार

20 Sep 2026, 01:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, 12 घण्टे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार - सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़

सारंगढ़ थाना क्षेत्र के धौराभाटा में चचेरे भाई की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा एवं वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को अंचल चौहान ने थाना सारंगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता च्यवन लाल चौहान के साथ उनके चचेरे भाई सुबेलाल चौहान ने डंडे से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल सारंगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामले में थाना सारंगढ़ में अपराध क्रमांक 466/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा शव का पोस्टमार्टम कराया।

जमीन के हिस्से को लेकर हुआ विवाद

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक च्यवन लाल गणेश पंडाल से भजन पुस्तक लेने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान घर के सामने बैठे उनके चचेरे भाई सुबेलाल ने अपने हिस्से की जमीन उसके नाम करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर सुबेलाल ने गुस्से में आकर लकड़ी के डंडे से च्यवन लाल के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल च्यवन लाल को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया

पुलिस ने आरोपी सुबेलाल चौहान पिता जगतराम, उम्र 41 वर्ष, निवासी धौराभाटा, थाना सारंगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को 19 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, एफएसएल अधिकारी संजय प्रसाद सहित थाना सारंगढ़ के पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: बाग में मिला अज्ञात युवक शव, पहचान नहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया
Moradabad20 Sep

कांठ: बाग में मिला अज्ञात युवक शव, पहचान नहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया

कांठ थाना क्षेत्र के गांव मुख्तयारपुर नवादा में एक बाग में करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक अचेत अवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की19 Sep

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

कवलदाग जंगल से लूटी बाइक से सोनभद्र में डकैती, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार भवनाथपुर में हथियार के बल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!