कधवन पंचायत में गरीब, असहाय व दिव्यांग 30 जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री वितरित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला ब्यूरो अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा श्री बंशीधर नगर। कधवन पंचायत के गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से रविवार को खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कधवन पंचायत के मुखिया एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष फिरदौस आलम के द्वारा संत पोल इंग्लिश स्कूल परिसर में किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के करीब 30 जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लाभुकों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। सामग्री प्राप्त होने पर लाभुकों ने खुशी जताई और इस सहयोग के लिए मुखिया फिरदौस आलम के प्रति आभार व्यक्त किया।
लोगों ने कहा कि जरूरत के समय मिलने वाला इस तरह का सहयोग गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर मुखिया फिरदौस आलम ने कहा कि समाज के गरीब, असहाय, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास कार्यों के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उनके स्तर से हरसंभव सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।
खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों एवं विद्यालय प्रबंधन से जुड़े लोगों ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।
मौके पर विद्यालय निदेशक अरविंद कुमार पटेल, प्रिंसिपल प्रीति पटेल, अहमद अंसारी, चंगेज अंसारी, पुष्कर गुप्ता, फिरोज अंसारी, सुमन साह, रामजी भुइयां सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News🚨*चित्रकूट ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 *चित्रकूट/मझगवां।* मझगवां बस स्टैंड से एक बेहद डराने वाली तस्वीर सामने आ रही है,…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर (सतना, मध्य प्रदेश)* *विशेष संवाददाता* *बिरसिंहपुर* क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी *गुरु कृपा इंडेन गैस'* इन दिनों…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनसंपर्क कार्यालय धनबाद 20 सितंबर 2026 धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया माननीय राज्यपाल का स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
रांची। झारखंड में राशन कार्ड बनवाने या पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और संशोधन कराने वालों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।