अरविंद जायसवाल लगातार पांचवीं बार बने श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी के अध्यक्ष

80 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव की जिम्मेदारी; 8 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन
महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी विकासखंड के महुली खेल मैदान में रविवार की शाम पांच बजे श्री राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक सेवानिवृत्त जिला जज राजन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल को लगातार पांचवीं बार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद पर लगातार पांच वर्षों से जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंद जायसवाल पर सदस्यों ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन की कमान सौंपी।
नई कार्यकारिणी में वीरेंद्र कन्नौजिया एवं जितेंद्र जौहरी को उपाध्यक्ष, अमित कुमार कन्नौजिया को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया को सचिव बनाया गया।
प्रबंधन की जिम्मेदारी बुद्धनाथ कन्नौजिया, मनोज कुमार कन्नौजिया, दिरगज राम कन्नौजिया, शारदा प्रसाद कन्नौजिया, स्नेहमय कन्नौजिया, मुकेश कुमार कन्नौजिया एवं सुरेंद्र कुमार कन्नौजिया को दी गई। संजीव जौहरी को मुख्य संरक्षक बनाया गया।
संरक्षक मंडल में रंजना चौधरी, ब्लाक प्रमुख दुद्धी, भुल्लू राम कन्नौजिया, राजन चौधरी, सुशील गुप्ता, मनोज कुमार कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल, राजनाथ गोस्वामी, नथुन सिंह गौड़, विनोद कन्नौजिया, सेकरार अहमद एवं अमानुल्लाह को शामिल किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकपूर कनौजिया, मनीष कुमार कन्नौजिया, विजेंदर कन्नौजिया, प्रदीप जायसवाल, श्यामबिहारी कन्नौजिया, राकेश गुप्ता, अनुज कुमार, नंदकिशोर, पवन कुमार, अनूप कुमार एवं अक्षय कुमार को जिम्मेदारी दी गई।
वहीं विवेकानंद मिश्र, सुशील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार कन्नौजिया, शिवदास शर्मा एवं नितेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
अध्यक्ष अरविंद जायसवाल बोले—महुली की पहचान है 80 वर्षों पुरानी रामलीला
नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि महुली में पिछले 80 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन होता आ रहा है। आधुनिकता के दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजनों का स्वरूप बदल रहा है, लेकिन महुली के ग्रामीणों ने रामलीला की इस गौरवशाली परंपरा को आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ कायम रखा है।
उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा, संस्कार और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कमेटी का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन और अधिक व्यवस्थित, आकर्षक एवं भव्य रूप से किया जाए।
8 अक्टूबर से रामलीला, 20 अक्टूबर को रावण वध
रामलीला मंडली के व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया एवं महंत दयाराम कन्नौजिया ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन रावण वध लीला के साथ इसका समापन किया जाएगा।
बैठक में रामलीला मंचन की तैयारियों, मंच व्यवस्था, कलाकारों, दर्शकों की सुविधा तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






