Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जुआ फड़ से 11 आरोपी पकड़े गए, ₹11,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद

20 Sep 2026, 08:34 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जुआ फड़ से 11 आरोपी पकड़े गए, ₹11,500 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा एवं सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की गई।

थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुरानी काली माता मंदिर के सामने, पंतनगर वार्ड में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं मौके से कुल ₹11,500 नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।

पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए थाना मोतीनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सागर पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध हथियार एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, प्र.आर.

दिनेश यादव, सुनील, आरक्षक सत्येन्द्र, राजीव, अनुराग, ब्रजेन्द्र, संजय एवं गौरव सेन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प
Ujjain20 Sep

108 गांवों में गूंजेगा गायत्री मंत्र, नागदा गायत्री शक्तिपीठ ने पंचकुंडीय महायज्ञ का लिया संकल्प

नागदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री शक्तिपीठ नागदा द्वारा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक…

पूरी खबर पढ़ें →
महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया
Indore20 Sep

महापौर मुकेश टटवाल का प्रस्तावित धरना निरस्त, CM डॉ. मोहन यादव के आश्वासन के बाद लिया

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS उज्जैन/ उज्जैन में भाजपा के राष्ट्रीय…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व
Sagar20 Sep

सेवा प्रकल्पों के लिए टोलियों का गठन विधायक लारिया की उपस्थिति में किया गया,सौंपे दायित्व

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में नरयावली विधायक…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही,53 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार जप्त
Sagar20 Sep

अवैध गांजा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही,53 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त, तस्करी में प्रयुक्त काले रंग की फ्रॉन्क्स कार जप्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरसिंहपुर ,मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!