ओवरस्पीडिंग पर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 84 वाहनों के चालान

जनपद सिद्धार्थनगर में ओवरस्पीडिंग के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु की घटनाओं में कमी लाने तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण एवं राजकुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल निर्देशन में तथा अजय कुमार सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है।
यातायात कार्यालय को प्राप्त 02 नवीन दोपहिया इंटरसेप्टर के माध्यम से निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की निगरानी कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी चालान एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 20.09.2026 को ओवरस्पीडिंग करने वाले कुल 84 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त हेलमेट न लगाने, राँग साइड वाहन चलाने, फाल्टी नंबर प्लेट सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 134 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराना तथा आमजन में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
यातायात पुलिस की अपील
यातायात पुलिस, सिद्धार्थनगर द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।
यातायात पुलिस, सिद्धार्थनगर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






