*बल्लारपुर में राज्य स्तरीय शोतोकान कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन* *बल्लारपुर, चंद्रपुर – 20 सितंबर 2026*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*बल्लारपुर, चंद्रपुर – 20 सितंबर 2026*
महात्मा ज्योतिबा फूले महाविद्यालय, बल्लारपुर में शनिवार 20 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय शोतोकान कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित स्पर्धा का आयोजन शोतोकान कराटे डू इंडियन एसोसिएशन के फाउंडर सिहान विनोद कुमार वर्मा सर के मार्गदर्शन एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सिहान प्रशांत भास्कर पिंपले सर के कुशल नेतृत्व में किया गया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी खिलाड़ियों ने काता और कुमिते प्रकार में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
*गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति*
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शोतोकान कराटे महाराष्ट्र के प्रेसिडेंट शिहान प्रशांत पिंपले सर उपस्थित थे। उनके साथ ही निर्णायक मंडल और पंच के रूप में विकास सर, शमशिर सर, मुकेश सर, प्रवीण सर, बंडू सर, स्वप्निल सर, मनोज सर, अहेमद सर, मुफीज़ सर, ठाकरे सर, मोनिश सर, संदीप सर, शीतल सर, सिंदू कुशवाहा मैम, वैष्णवी मैम, सोनम मैम, पायल मैम और नेहा मैम का विशेष समावेश रहा।
आयोजकों ने बताया कि इन सभी के सहयोग और सहकार्य से ही यह राज्य स्तरीय स्पर्धा बहुत ही सुंदर, अनुशासित और सफल तरीके से संपन्न हो सकी। महाविद्यालय प्रशासन ने भी इस आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
*अब अगला लक्ष्य – नेशनल चैंपियनशिप*
इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी अब 27 सितंबर 2026 को उज्जैन, मध्य प्रदेश में होने वाली नेशनल शोतोकान कराटे चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आयोजन समिति ने सभी पदक विजेता और चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास व्यक्त किया है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक हासिल कर महाराष्ट्र और देश का नाम रोशन करेंगे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बल्लारपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए संवाददाता की रिपोर्ट अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
पलवल/भूप सिंह रिपोर्टर वंदे भारत नमो क्रिकेट लीग 2026 पलवल के आयोजन के दौरान हरियाणा के खेल मंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
नमो क्रिकेट लीग जो कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनम दिवस पर समर्पित है इस लीग…
पूरी खबर पढ़ें →
मुंबई हायकोर्ट,नागपुर बेंच की ओरसे, विधी साक्षरता अभियान के राष्ट्रीय आयोजन मे बि.एस.ए.-२३ के साथ ई- इव्हीडंस का…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसंगमनेर शहर संगमनेर शहर मालपाणी उद्योग समूह गणेश विसर्जन रविवार रोजी दुपारी चार वाजता पूर्ण पारंपारिक कलाकृती नृत्य…
पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश .जिला कांगङा.. कै बैजनाथ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय. चढियार मै खेल कूद प्रतियोगिता का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।