सामुदायिक शौचालय पर ताला, बाहर पाथे जा रहे उपले; ग्रामीणों में नाराजगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गाजियाबाद। विकास खंड रजापुर के ग्राम नाहल में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय निर्माण के बाद से ही बंद पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह शौचालय एक दिन भी आम लोगों के लिए चालू नहीं हुआ और इसके मुख्य द्वार पर लगातार ताला लगा हुआ है।
हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर ग्रामीणों को शौचालय की सुविधा मिलनी चाहिए, उसी सामुदायिक शौचालय के बाहर लोग उपले पाथने का काम कर रहे हैं। शौचालय के बाहर उपलों के ढेर और उन्हें पाथने से परिसर का उपयोग अपने मूल उद्देश्य के बजाय दूसरे कार्य के लिए होता दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा ग्रामीणों की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन लंबे समय से बंद रहने के कारण इसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर शौचालय को तत्काल खुलवाने, नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव की व्यवस्था कराने तथा परिसर में उपले पाथने से रोकने की मांग की है।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं और ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय की सुविधा मिल पाती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…
पूरी खबर पढ़ें →
भेरुंदा। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को पंचायत समिति भेरुंदा में विशेष शिविर का…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 21.09.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदपूम. रेलवे नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाली बहुप्रतीक्षित वड़सा- गड़चिरोली ब्राॅडगेज रेल लाइन अब अपने अंतिम चरण…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
उन्नाव: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं। पिछले तीन दिनों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।