Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rae Bareli

कुंवर मऊ के बासु बाबा बाजार में सजा भव्य मेला, दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

22 Sep 2026, 12:20 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

कुंवर मऊ। कुंवर मऊ क्षेत्र के बासु बाबा बाजार में सोमवार को भव्य दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया।

मेले में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दर्शकों ने पहुंचकर दंगल का रोमांच देखा और मेले का आनंद लिया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुकाबलों के दौरान पूरा मैदान दर्शकों की भीड़ और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री नरेंद्र सिंह के साथ श्री अक्षयवर सिंह, राजेश सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजाराम यादव सहित क्षेत्र के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विभिन्न दुकानों और मनोरंजन के साधनों के कारण बाजार में दिनभर रौनक बनी रही। दंगल एवं मेले के आयोजक जंगबहादुर सिंह ने सभी अतिथियों, पहलवानों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी आयोजकों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल
Mahoba22 Sep

योगी सरकार के नियमों की उड़ रही धज्जियां, महोबा जिला चिकित्सालय में खुलेआम चल रहा प्राइवेट प्रैक्टिस का खेल

महोबा योगी सरकार भले ही सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahoba22 Sep

महोबा – उप निबंधक कार्यालय बना अखाड़ा, बैनामा कराने आए परिवार से मारपीट, 7 लाख की रंगदारी का आरोप

महोबा जिले के उप निबंधक कार्यालय में भ्रष्टाचार और दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैनामा कराने…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना राजेसुल्तान पुर में हुआ थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का स्थानांतरण
Ambedkar Nagar22 Sep

थाना राजेसुल्तान पुर में हुआ थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का स्थानांतरण

| विदाई समारोह - थाना राजेसुल्तानपुर* आज *थाना राजेसुल्तानपुर* में थानाध्यक्ष *तनुज पाल* का ट्रांसफर होने पर पूरा…

पूरी खबर पढ़ें →
📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर गंगौली में ग्रामीण स्टेडियम की जमीन से अतिक्रमण हटाया, निर्माण की उम्मीद जगी दस करोड़ से अधिक की लागत से प्रस्तावित स्टेडियम के लिए राजस्व टीम
6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता
Jodhpur22 Sep

6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में राजस्थान बना ओवरऑल उपविजेता

जोधपुर : जिले में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन हुआ। 18…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!