Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न

22 Sep 2026, 10:55 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
382 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता सकुशल संपन्न - KHERI, उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता उत्साह और उमंग के बीच सकुशल संपन्न हुई। प्रतियोगिता में ड्राइंग, सामान्य ज्ञान एवं मेहंदी सहित विभिन्न विधाओं में कुल 382 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगों और स्केचिंग के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता को कागज पर उकेरा। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता एवं ज्ञान का परिचय दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न तहसीलों के विद्यालयों से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इनमें गुरुकुल एकेडमी, गुरु नानक इंटर कॉलेज, ब्राइटलैंड एकेडमी, ब्राइट स्टार अकैडमी, गायत्री शिशु विद्यालय, कृषक समाज इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या निकेतन, सीजीएन पीजी कॉलेज, श्री गुरु नानक डिग्री कॉलेज, गुरु हरि किशन डिग्री कॉलेज, मां सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद बाल उद्यान, सरदार पटेल इंटर कॉलेज गोविंदापुर, ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिरावा, एसपी इंटरनेशनल स्कूल, डीपीआरएस विद्यालय कोटवारा, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर तथा वाईडीसी लखीमपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल रहे।

प्रतियोगिता स्थल पर प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल रहा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें रचनात्मकता, ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

आयोजक अंकित वर्मा ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मयंक राज, आनंद कुमार, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, आदेश कुमार, अमन गौरव, ऋतिक वर्मा एवं साक्षी देवी का विशेष सहयोग रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे
Kurukshetra22 Sep

गगनदीप हत्याकांड ; विदेश भागने की फिराक में थे हत्या के मुख्य आरोपी, कुरुक्षेत्र पुलिस ने नेपाल-भूटान बॉर्डर से दबोचे

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana गगनदीप हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन
Kurukshetra22 Sep

हरियाणा में IAC छूट मांगने वाले डेवलपरों के खातों की खुलेगी जांच, आय-व्यय और मुनाफे का होगा स्वतंत्र आकलन

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में लाइसेंसधारी कॉलोनियों और प्रोजेक्टों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर ऑग्मेंटेशन चार्ज (IAC)…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!