हरियाणा समाचार नंबर 3
समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई की एसडीएम
कोसली, 21 सितंबर। अमन
एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा है कि अधिकारी समाधान शिविर में आई शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा करें।
एसडीएम विजय कुमार यादव आज लघु सचिवालय में समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आम जनता की समस्याएं सुनी। इनमें से अधिकांश शिकायतें दूषित पानी की निकासी, परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करना, अवैध कब्जे हटाए जाने, जमीन का इंतकाल, अनियमित बिजली आपूर्ति, नहरी पानी आदि से संबंधित थीं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का जल्दी समाधान करवाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर ना लगाने पड़े। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।