Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल

22 Sep 2026, 12:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शराब पीने का पैसा नहीं देने पर हुई मार पीट पांच आरोपी हुए गिरफतार पहुंचे जेल - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल दाखिल कराया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

थाना स्लीमनाबाद में दर्ज अपराध क्रमांक 672/2026 के मामले में आरोपी लवकेश उर्फ लवकुश उर्फ लोकेश वासुदेव (25), ललित उर्फ लल्ली वासुदेव (23), दीपक वासुदेव (22), तीनों निवासी सलैया फाटक, थाना स्लीमनाबाद तथा आदर्श उर्फ अब्बास पटेल (21), निवासी डोहली, थाना स्लीमनाबाद को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।

इसी प्रकार अपराध क्रमांक 370/2026 में आरोपी हरिओम वासुदेव, निवासी सलैया फाटक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक काशीराम झारिया, सहायक उपनिरीक्षक जुबेर अली, प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल, प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश सिंह, आरक्षक रजनीश तेकाम, अंचल सिंह, अभिषेक सिंह, सोने सिंह एवं महिला आरक्षक नेहा शर्मा आदि की मुख्य भूमिका रही। कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
मऊ में 27 सितंबर को अपनी जनता पार्टी की ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’, स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि
Mau22 Sep

मऊ में 27 सितंबर को अपनी जनता पार्टी की ‘संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली’, स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि

मऊ। अपनी जनता पार्टी की ओर से आगामी 27 सितंबर 2026, रविवार को मऊ जनपद में “संविधान सम्मान…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव
Sagar22 Sep

गुरु के सानिध्य में भावुक हुए शिष्य, बागेश्वर धाम में गूंजा गुरु-शिष्य मिलन का भाव

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया
Sagar22 Sep

विघ्नहर्ता गणेश जी की संध्याकालीन आरती में सम्मिलित हुईं श्रीमती रेनू लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
Sagar22 Sep

MP पुलिस के लिए नई सोशल मीडिया गाइडलाइन-2026 जारी,वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई,ड्यूटी के बाद भी वर्दी में फोटो-वीडियो अपलोड नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!