आज बोधगया स्थित जीतन राम मांझी जी के आवास पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर जिला इकाई, गया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

प्रेस विज्ञप्ति
बोधगया, 22 सितंबर 2026
आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बोधगया स्थित श्री जीतन राम मांझी जी के आवास पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) जिला इकाई, गया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामजीवन सिंह ने की तथा संचालन जिला अध्यक्ष टुटू खान ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी के जन्म जयंती समारोह को गांव-गांव दीप प्रज्वलित कर मनाने तथा पितृपक्ष मेला 2026 में हम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों को हरसंभव सहयोग एवं सेवा प्रदान करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी, सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी, पप्पी शर्मा, छोटू कुशवाहा तथा प्रदेश महासचिव अनिल यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पार्टी की प्राथमिकता है।
बैठक में श्री जीतन राम मांझी जी की जन्म जयंती को दीप प्रज्वलित कर मनाने के निर्णय का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय, गरीबों एवं वंचित वर्गों के हितों के लिए किए गए संघर्ष और योगदान को स्मरण करते हुए जन्म जयंती को सम्मानपूर्वक मनाया जाएगा।
पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर बैठक में हम पार्टी के जिला अध्यक्ष टुटू खान जी ने जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा किए जा रहे व्यवस्थागत प्रयासों में पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भाव से उनके सहयोग के लिए तत्पर रहें।
उन्होंने पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पितृपक्ष मेला क्षेत्र में उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों की सहायता करने की अपील की।
बैठक में मुख्य रूप से एकराम खान, विजय कुमार रजक, दिवाकर सिंह, मनीष सिंह, पांडे शर्मा, पूजा सागर, पार्वती देवी, माधुरी मंडल, विकास मांझी, चंदन दास, जगन्नाथ, अजीत सिंह कुमार, पंकज सिंह, दीना मांझी, सुसमा दांगी, छोटू कुशवाहा, संतोष सागर, नंदलाल मांझी, सोनल कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही गया जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पितृपक्ष मेला 2026 में श्रद्धालुओं एवं पिंडदानियों की सेवा एवं सहयोग के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का संकल्प लिया।
निवेदक
टुटू खान
जिला अध्यक्ष, गया
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)
इंजीनियर दिवाकर सिंह
प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, गया
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







