Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Durg

वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी

22 Sep 2026, 05:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर भिलाई में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी - दुर्ग, छत्तीसगढ़

• वरिष्ठजन कल्याण महासंघ द्वारा वैशाली नगर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न : अनेक विशेषज्ञों ने सेवाएं दी
• रोग की पहचान शुरुआत में ही हो इसलिए स्वास्थ्य जांच शिविर आवश्यक : घनश्याम देवांगन

भिलाई । वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के तत्वावधान में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के सहयोग से कालीबाड़ी परिसर, वैशाली नगर भिलाई में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनेक चिकित्सा विशेषज्ञों ने सेवाएं दी। इस अवसर पर वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, महासचिव गोपाल प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के, श्रीमती शैलजा वार्ष्णेय, श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के पदाधिकारी दिलीप पवानी, सेवनदास रमानी, झूलेलाल विकास समिति कालीबाड़ी के पदाधिकारी अशोक चैतवानी विशेष रूप से उपस्थित थे।
चिकित्सा शिविर में श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ निलांजना टोप्पो, डॉ मिथिलेश कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेरणा अग्रवाल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा शर्मा एवं डॉ स्निग्धा त्रिपाठी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ग्यारसी लाल सोनी, सामान्य चिकित्सा विभाग डॉ समृद्ध नामजाशी ने शिविर में उपस्थित होकर मरीजों की निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय सलाह एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जरूरत मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई। मार्केटिंग हेड मानसी तांडी, विनीत राजपूत, वेदिका पटेल, नर्सिंग स्टाफ यास्मिन कुर्रे आदि ने स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया।
महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि रोग की पहचान शुरुआत में ही हो जाए इसलिए ऐसे स्वास्थ्य जांच शिविर आवश्यक है। क्षेत्र विशेष में जाकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से अंचल के स्थानीय जरूरतमंद अशक्त लोगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ मिलता है। रोग की पहचान शुरुआत में ही हो जाने से इलाज अधिक कारगर एवं सफल होता है।
उन्होंने शिविर आयोजन में विशिष्ट योगदान के लिए श्री शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तथा झूलेलाल मंदिर विकास समिति कालीबाड़ी की प्रशंसा की। महासंघ के द्वारा शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं झूलेलाल विकास समिति के पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। वार्ड पार्षद स्मिता दोड़के ने कालीबाड़ी परिसर में शीघ्र ही नागरिकों के लिए मैदान में पेवर ब्लाक लगाने, गार्डन बनाने एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के द्वारा शंकराचार्य हास्पिटल एवं मेडिकल कालेज के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजन करने की प्रशंसा की।
शिविर के आयोजन में दिनेश कुमार गुप्ता, गोपाल प्रसाद तिवारी, अशोक चेतवानी, मानसी तांडी, सुरेश जैन , हुकुमचंद देवांगन, ओपी गुप्ता, पवन जैन, जोसफ, संतोष शुक्ला, आर पी वार्ष्णेय, धर्मेन्द्र अग्रवाल, रमेशचंद्र बटघरे, घनश्याम यादव, एम एल गोपाल, महेश पायतोड़े, सतीश गुप्ता, त्रिपाठी, दिलीप कुमार पवानी, अशोक कुमार चैतवानी, सेवन दास रमानी, घनश्याम दास बक्तानी, सुनील कुमार कुकरेजा, प्रकाश मदनानी, गोपाल दास चंदवानी, नरेश कुमार कुकरेजा, नरेश कुमार बिसनानी, धर्मदास, ओम प्रकाश केशवानी आदि सहित वरिष्ठजन कल्याण महासंघ, झूलेलाल धाम एवं श्रीराम सिंधी पंचायत वैशाली नगर के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संतकबीरनगर को मिला नया डीएम, अनुज मलिक संभालेंगी जिले की कमान आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस में 34 IAS अफसर बदले, 14 जिलों के DM का भी तबादला; आलोक कुमार अब पीलीभीत के जिलाधिकारी
SIM के दुरुपयोग पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना, दूरसंचार विभाग की चेतावनी
Dhanbad22 Sep

SIM के दुरुपयोग पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना, दूरसंचार विभाग की चेतावनी

अगर आपके नाम या दस्तावेज पर मोबाइल SIM कार्ड जारी है, तो उसे किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल…

पूरी खबर पढ़ें →
**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**
A2Z सभी खबर सभी जिले की22 Sep

**बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी चाबुक, पूर्व जस्टिस लोकपाल सिंह बने स्वतंत्र प्रशासक**

# 🚨 **बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ | NCLT का ऐतिहासिक फैसला: लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) पर चला कानूनी…

पूरी खबर पढ़ें →
आज बोधगया स्थित जीतन राम मांझी जी के आवास पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर जिला इकाई, गया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l
Gaya22 Sep

आज बोधगया स्थित जीतन राम मांझी जी के आवास पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर जिला इकाई, गया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

प्रेस विज्ञप्ति बोधगया, 22 सितंबर 2026 आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बोधगया स्थित श्री जीतन राम मांझी…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि विधायक धनघटा, डीएम व एसपी द्वारा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण तैयारियों का जायजा
Sant Kabir Nagar22 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि विधायक धनघटा, डीएम व एसपी द्वारा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण तैयारियों का जायजा

संतकबीर नगर उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कच्छ में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग l
Gaya22 Sep

पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कच्छ में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग l

*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!