70वीं जिला स्तरीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता कल से दी ग्राम टूडे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
चार दिवसीय इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की छात्र टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह सुबह 9:15 बजे आयोजित होगा, जबकि समापन समारोह 26 सितंबर को सुबह 11:15 बजे होगा।
प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खेल मैदान, खिलाड़ियों के ठहराव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
प्रधानाचार्य अंबालाल टाडा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, मेड़ता सिटी विधायक लक्ष्मण राम कलरू, डीआईजी एसबी अजमेर नारायण लाल टोंगस, पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, आरपीएस महिपाल चौधरी, रियांबड़ी सीबीईओ गोपाल सिंह चारण, रियांबड़ी के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मदनराम गोरा, कुलदीप व्यास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

रियाबड़ी। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव…
पूरी खबर पढ़ें →
पीसांगन। अखिल भारतीय श्री श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर द्वारा श्रीयादे मैरिज गार्डन के निर्माण कार्य में…
पूरी खबर पढ़ें →
डोडियाना। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान चारभुजा नाथ का भव्य नगर भ्रमण करवाया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
रैगर समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 4 अक्टूबर रविवार को तैयारिओ में जुटे समाज के लोग/…
पूरी खबर पढ़ें →
धौलपुर नगर परिषद में उपसभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बताया जा…
पूरी खबर पढ़ें →
झालरापाटन 22 सितंबर। आम आदमी पार्टी के नेता व पार्षद नदीम मंसूरी ने बताया कि झालरापाटन नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।