Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

कलेक्टर ने खेल परिसर का किया निरीक्षण; जर्जर भवन होगा डिस्मेंटल, निर्मित होगी अत्याधुनिक नई इमारत

23 Sep 2026, 01:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर ने खेल परिसर का किया निरीक्षण; जर्जर भवन होगा डिस्मेंटल, निर्मित होगी अत्याधुनिक नई इमारत - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को सर्वसुविधायुक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा खेल और युवा कल्याण विभाग के सागर खेल परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परिसर की पुरानी इमारत को नियमानुसार डिस्मेंटल (ध्वस्त) कर उसकी जगह सर्वसुविधायुक्त, बहुउद्देश्यीय एवं अत्याधुनिक खेल भवन निर्मित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को पुरानी व जर्जर हो चुकी इमारत को शीघ्र डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए, ताकि नवीन अत्याधुनिक बहुउद्देश्यीय खेल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ किया जा सके। खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण में बाधा न आए, इसके लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में सर्वप्रथम बैडमिंटन हॉल, मार्शल आर्ट्स हॉल आदि का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए।

निर्माणाधीन अवधि के दौरान खिलाड़ियों का दैनिक अभ्यास प्रभावित न हो, इसके लिए परिसर स्थित जिम को तत्काल प्रभाव से परिसर के भीतर ही उपयुक्त वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट कर नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने बी डी सी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूरी योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य द्रुत गति से संचालित करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मीला डाबर, बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को अच्छी सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

खेल परिसर के नए आधुनिक बुनियादी ढांचे से हमारे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागदा-खाचरौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर मनाया चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में युवा व कार्यकर्ता रहे मौजूद
Ujjain24 Sep

नागदा-खाचरौद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उज्जैन पहुंचकर मनाया चेतन प्रेमनारायण यादव का जन्मदिन केक काटकर दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में युवा व कार्यकर्ता रहे मौजूद

नागदा। नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उज्जैन पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव…

पूरी खबर पढ़ें →
नागदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश सेवा संकल्प।
Ujjain24 Sep

नागदा में नुक्कड़ नाटक के जरिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश सेवा संकल्प।

नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल…

पूरी खबर पढ़ें →
गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही पर तीन जिलों के बीएमओ पर विभागीय जांच
Agar-Malwa24 Sep

गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही पर तीन जिलों के बीएमओ पर विभागीय जांच

उज्जैन, 23 सितंबर। अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन में लापरवाही और समय पर जानकारी अपडेट…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: सीईओ जिला पंचायत द्वारा देवसर विकासखंड भ्रमण में विभिन्न निर्माण कार्य, आजीविका गतिविधि, कन्या शिक्षा परिषद एवं हाई स्कूल का किया गया निरीक्षण, लापरवाहो पर हुई कार्रवाई।
धार्मिक स्थल के समीप ही ‍ संचालित शराब बिक्री पर पत्रकारों द्वारा डी,एस,पी से किया गया जबाब शवाल
Maihar24 Sep

धार्मिक स्थल के समीप ही ‍ संचालित शराब बिक्री पर पत्रकारों द्वारा डी,एस,पी से किया गया जबाब शवाल

कटनी बरगवां स्थित शराब ठेके के बाजू में मजार होने और उसके समीप से शराब विक्रय किए जाने…

पूरी खबर पढ़ें →
*बिरसिंहपुर में गुरु कृपा गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
Satna23 Sep

*बिरसिंहपुर में गुरु कृपा गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*

*📰 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़* *उपभोक्ताओं ने लगाए मनमानी के आरोप, ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई नहीं पहुंचने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!