Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

निजामपुर- कालरपुरी सड़क पर 3 साल से जल भराव ग्रामीण परेशान

23 Sep 2026, 02:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निजामपुर- कालरपुरी सड़क पर 3 साल से जल भराव ग्रामीण परेशान - नूँह, हरियाणा

निजामपुर-कालरपुरी सड़क पर तीन साल से जलभराव, ग्रामीण परेशान।

तावड़ू। निजामपुर गांव से कालरपुरी जाने वाली मार्केट कमेटी की सड़क पर पिछले तीन से चार साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है जिसके कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर भर गया है और करीब एक किलोमीटर तक सड़क जलमग्न हो गई है। इस कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार दोपहिया वाहन फिसलने से हादसे हो चुके हैं और वाहनों से छींटे पड़ने को लेकर विवाद भी होते हैं। लगातार जलभराव से बदबू, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार पहले गांव का पानी नजदीकी श्मशान घाट की जमीन में चला जाता था लेकिन करीब साढ़े तीन साल पहले चारदीवारी बनने के बाद निकासी बंद हो गई। कालरपुरी की तरफ ढलान होने के बावजूद आगे सरकारी जमीन न होने और किसानों द्वारा अपने खेतों को बचाने के लिए मेड़ बना देने से पानी का रास्ता रुक गया, जबकि दूसरी ओर नदी की तरफ ऊंचाई होने से पानी उधर भी नहीं जा पाता। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पहले सड़क के साथ डाली गई सीवर लाइन तकनीकी खामियों के कारण कुछ दिन बाद ही चोक हो गई और करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी निकासी की समस्या जस की तस बनी रही। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत का सरपंच गुरनावट गांव से होने के कारण निजामपुर की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता और वर्ष 2024 से लगातार शिकायतों व आरटीआई के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। मार्केट कमेटी बोर्ड की सड़क होने के बावजूद बोर्ड के अधिकारियों द्वारा भी अनदेखी का आरोप लगाया गया है।
दूसरी ओर सरपंच अरशद का कहना है कि समस्या उनके संज्ञान में है और वे स्वयं इसके समाधान के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने माना कि कालरपुरी की ओर ढलान तो है लेकिन आगे निकासी के लिए सरकारी जगह उपलब्ध नहीं है। निजामपुर से नदी की ओर पानी ले जाने के लिए नई सीवर लाइन का प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन का भी दावा है कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही समाधान किया जाएगा। फिलहाल जलभराव से गांव के लोग बेहद परेशान हैं और मौके पर निरीक्षण कर स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, निगम कार्यालय के पास ही नियमों की अनदेखी?
Jodhpur23 Sep

पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, निगम कार्यालय के पास ही नियमों की अनदेखी?

जोधपुर : नगर निगम के अधिकारी शहरभर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते नजर आते हैं, लेकिन सवाल…

पूरी खबर पढ़ें →
राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ
Jodhpur23 Sep

राजनीतिक पार्टियों द्वारा जबरदस्ती पार्षदों पर दबाव बनाकर उनको वोट देने से वंचित रखना लोकतंत्र के खिलाफ

जोधपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ.संजय गौड ने बताया कि आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी…

पूरी खबर पढ़ें →
*बुलंदशहर: FIR 768/2025 की चार्जशीट 6 महीने से सीओ ऑफिस में अटकी, अनूपशहर कोर्ट नहीं पहुंची*
Bulandshahr23 Sep

*बुलंदशहर: FIR 768/2025 की चार्जशीट 6 महीने से सीओ ऑफिस में अटकी, अनूपशहर कोर्ट नहीं पहुंची*

*बुलंदशहर / डिबाई से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए जिला रिपोर्टर अमित वर्मा की रिपोर्ट* *हेडलाइन:…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर में देवझूलनी एकादशी पर कृष्णमय हुआ भीतरी शहर: हाथी-घोड़ा पालकी के जयकारों के साथ भगवान को कराया पदम सागर में स्नान
Jodhpur23 Sep

जोधपुर में देवझूलनी एकादशी पर कृष्णमय हुआ भीतरी शहर: हाथी-घोड़ा पालकी के जयकारों के साथ भगवान को कराया पदम सागर में स्नान

जोधपुर। शहर के भीतरी भाग में देवझूलनी एकादशी पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार भगवान…

पूरी खबर पढ़ें →
हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
A2Z सभी खबर सभी जिले की23 Sep

हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

# 🚨 हाल-ए-मुजफ्फरनगर! मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से पकड़ा, CCTV में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!