Agar-Malwa
आपदा मित्रों को सिखाए आपदा से बचाव के गुर, 125 युवाओं का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का बुधवार से शुभारंभ हुआ। मधुबन गार्डन, सारंगपुर रोड स्थित सभागृह में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के चयनित 125 आपदा मित्र शामिल हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एवं आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी विक्रम बी. सिंह ने की।
प्रशिक्षण में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान बचाव, राहत एवं आपदा प्रबंधन की तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। भूकंप, बाढ़, अग्नि दुर्घटना, लैंडस्लाइड सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान विभागों के बीच समन्वय, त्वरित कार्रवाई और नुकसान को कम करने में आपदा मित्रों की भूमिका समझाई गई। एसडीईआरएफ एवं होमगार्ड जवानों ने प्रैक्टिकल प्रशिक्षण और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बचाव तकनीकों तथा आपदा मित्रों के दायित्वों की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन कर प्रशिक्षण किट भी वितरित की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के निस्तारण में देरी के विरोध में मंगलवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नानौता पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा शिकंजा, 3 आरोपी गिरफ्तार ## 🏍️…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग से जुड़े मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रामपुर मनिहारान पुलिस की कार्रवाई…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा! एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा! बिना रॉयल्टी खनन सामग्री ले…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨 बड़ी खबर | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।