Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

पाड़ावास में 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, छात्र वर्ग में एम एकेडमी चित्तौड़गढ़ और छात्रा वर्ग में यूपीएस देवलछ रही विजेता

23 Sep 2026, 08:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पाड़ावास में 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, छात्र वर्ग में एम एकेडमी चित्तौड़गढ़ और छात्रा वर्ग में यूपीएस देवलछ रही विजेता - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाड़ावास के तत्वावधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार, 23 सितंबर को समारोहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 36 और छात्रा वर्ग की 22 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 23 सितंबर 2026 तक किया गया।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अरविंद तिवारी ने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि छात्र वर्ग में एम एकेडमी चित्तौड़गढ़ ने प्रथम तथा यूएस ओसवाल विद्यालय मंगलवाड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में यूपीएस देवलछ प्रथम और यूपीएस करौली, बड़ी सादड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बेगूं विधायक प्रतिनिधि शंभूलाल धाकड़ तथा अध्यक्षता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल धाकड़ ने की। विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत मेघपुरा के प्रशासक ओंकार धाकड़, अर्जुन शर्मा डोराई, कालू सुथार मेघपुरा, ग्राम विकास अधिकारी भंवर जी, श्रवण वैष्णव, कमलेश धाकड़ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रतियोगिता आयोजक विद्यालय एवं ग्रामवासियों की ओर से अतिथियों का पगड़ी, उपरना एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती बसंती सेन ने स्वागत उद्बोधन देकर अतिथियों का स्वागत किया।

विद्यालय के संस्था प्रधान साधुराम जाट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, निर्णायकों, कार्मिकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय विद्यालय के कार्मिक सूरज बैरवा, अंजलि जांगिड़, धारूराम भाटी, साथी निर्णायकों, पीईईओ विद्यालय परिवार मेघपुरा तथा ग्रामवासियों पाड़ावास के सहयोग की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, चाय-नाश्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि शंभूलाल धाकड़ ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की तथा ध्वजावतरण कर चार दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

श्रीमाली समाज सर्व गोत्रीय भवन निर्माण की महा बैठक हुई आयोजित
Jalore23 Sep

श्रीमाली समाज सर्व गोत्रीय भवन निर्माण की महा बैठक हुई आयोजित

भीनमाल : श्रीमाली ब्राह्मणों की आदि उत्पत्ति स्थली भीनमाल में "श्रीमाली ब्राह्मण सर्वगौरव भवनम्" हेतु ऐतिहासिक राष्ट्रीय महाबैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
भवदासिया मंडी में नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार नकली सिगरेट बरामद
Jodhpur23 Sep

भवदासिया मंडी में नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार नकली सिगरेट बरामद

जोधपुर : पुलिस आयुक्त श्री अंशुमान भोमिया के निर्देशन में नकली सिगरेट के कारोबार के खिलाफ चलाए जा…

पूरी खबर पढ़ें →
मसूरिया में आस्था के सैलाब के साथ संपन्न हुआ बाबा रामदेव का मेला, 51 ज्योतों की महा-आरती और 351 किलो प्रसाद का हुआ वितरण
Jodhpur23 Sep

मसूरिया में आस्था के सैलाब के साथ संपन्न हुआ बाबा रामदेव का मेला, 51 ज्योतों की महा-आरती और 351 किलो प्रसाद का हुआ वितरण

जोधपुर : मारवाड़ के महाकुंभ के रूप में विख्यात लोकदेवता बाबा रामदेव के मसूरिया मेले का भाद्रपद शुक्ल…

पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन
Jodhpur23 Sep

जोधपुर शहर कांग्रेस कमिटी अन्य पिछड़ा विभाग द्व्रारा महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू के नाम दिया ज्ञापन

जोधपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जय हिंद एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस…

पूरी खबर पढ़ें →
करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता
Karauli23 Sep

करौली में जयपुर डिस्कॉम, हिण्डौन सिटी के टेक्नीशियन प्रथम (सहायक स्टोर कीपर) 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्ता

करौली : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. इकाई करौली द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री जगदीश बैरवा,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!