शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय पालमपुर के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*एचपीयू इंटर-कॉलेज वुशू चैंपियनशिप में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन*
पालमपुर, 23 सितंबर 2026: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज वुशू चैंपियनशिप का आयोजन 16 एवं 17 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय, पालमपुर की वुशू टीम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक अपने नाम किया।
महिलाओं की अंडर 56 किलोग्राम भार वर्ग में महाविद्यालय की खिलाड़ी मेहक कपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं महिलाओं की अंडर 60 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश कटोच ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
महाविद्यालय के खिलाड़ियों हिमांशु गर्ग और शिवम ने भी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पंकज सूद ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम प्रभारी डॉ. तनबीर, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. खुशी राम भगत एवं स्पोर्ट्स संयोजिका लेफ्टिनेंट रेनू डोगरा ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

पिनान में 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता शुरू, 23 टीमों के 301 खिलाड़ी दिखा रहे जलवा खेल महाकुंभ…
पूरी खबर पढ़ें →
पिनान में 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता शुरू, 23 टीमों के 301 खिलाड़ी दिखा रहे जलवा खेल महाकुंभ…
पूरी खबर पढ़ें →
पी.एल.जे.एल. रस्तोगी इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा…
पूरी खबर पढ़ें →
भीलवाड़ा ,उदलियास | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदलियास के प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा शारीरिक शिक्षक राधेश्याम वैष्णव ओर टिम…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर दिनांक: 22 सितम्बर, 2026 *जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकलां। कस्बे के केरिया माकड़ा रोड स्थित सरस्वती स्कूल एवं कॉलेज में बुधवार से 70वीं जिला स्तरीय छात्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।