Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

परसुवा में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित, महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं मुख्य अतिथि

23 Sep 2026, 10:45 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परसुवा में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित, महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं मुख्य अतिथि - JHANSI, उत्तर प्रदेश

गुरसरांय (झांसी)। ग्राम पंचायत परसुवा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न सरकारी विभागों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया और उनके अधिकार समझाए।गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराईकार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोद भराई की।

इसके साथ ही जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को पोषण आहार की किट भेंट की गई।किसानों को मिली योजनाओं की जानकारीकृषि विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को विभागीय योजनाओं की बारीकियां समझाईं। उन्होंने किसानों को बताया कि किस तरह वे सरकारी सब्सिडी और आधुनिक कृषि उपकरणों का लाभ उठा सकते हैं।

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई।पेंशन व कन्या सुमंगला योजना पर दिया जोरसमाज कल्याण विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और आवास योजना की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर ही ग्रामीणों को आवेदन करने की सरल प्रक्रिया समझाई गई ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।भाजपा नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूदइस अवसर पर मंडल महामंत्री राजीव नायक, शक्तिकेंद्र संयोजक मुकेश मिश्रा और बूथ अध्यक्ष गोविंद भदौरिया सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ।
Mahrajganj23 Sep

लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’ और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ।

लखनऊ, 23 सितंबर 2026। राजधानी लखनऊ में बुधवार को ‘भारत टैक्सी’ सेवा और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला जनस सेवा संकल्प अभियान में आयुर्वेद से स्वस्थ कल का संदेश 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास
Surajpur23 Sep

जिला जनस सेवा संकल्प अभियान में आयुर्वेद से स्वस्थ कल का संदेश 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर लगा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास

सूरजपुर/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर…

पूरी खबर पढ़ें →
नागौर में पुलिस थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Nagaur23 Sep

नागौर में पुलिस थाना कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक 10,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

नागौर : ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी नागौर इकाई द्वारा आज कार्रवाई करते हुए श्री चेनाराम,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!