Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagaur

कैंपर चढ़ाने से गंभीर घायल हुई थी प्रकाश देवी; अजमेर में इलाज के दौरान दम तोड़ा

24 Sep 2026, 10:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कैंपर चढ़ाने से गंभीर घायल हुई थी प्रकाश देवी; अजमेर में इलाज के दौरान दम तोड़ा - NAGAUR, राजस्थान

पादूकलां, डोडियाना में खेत में खड़ी ग्वार की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट और कैंपर वाहन से महिला को कुचलने के आरोप लगाए गए हैं।

गंभीर घायल महिला प्रकाश देवी की अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति महावीर बावरी ने पादूकलां थाने में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में महावीर ने बताया कि डोडियाना सरहद में उसके कब्जे-कास्त का खेत है, जिसमें ग्वार की फसल बोई हुई थी। 22 सितंबर को पप्पूराम पुत्र छगनाराम, हेमराज पुत्र छगनाराम, छगनाराम पुत्र घासीराम, अमरीदेवी पत्नी छगनाराम, मंजू पत्नी हेमराज, नाथी पत्नी पप्पूराम निवासी डोडियाना तथा सीताराम पुत्र बक्साराम निवासी रावलियावास सहित कुछ अन्य लोग खेत में ग्वार की फसल काट रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार महावीर अपनी पत्नी प्रकाश देवी, परिजनों और अन्य लोगों के साथ खेत पर पहुंचा तथा फसल काटने से मना किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में प्रकाश देवी के चोटें आईं। कैंपर से कुचलने का आरोप महावीर ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि विवाद के दौरान आरोपी कैंपर वाहन नंबर RJ 01 GB 4609 लेकर मौके से भागने लगे।

आरोप है कि कैंपर चालक ने वाहन को उनके पीछे दौड़ाया। परिवार के अन्य लोग बचने के लिए भाग गए, लेकिन चोट लगने के कारण प्रकाश देवी भाग नहीं सकी।

रिपोर्ट में कैंपर से प्रकाश देवी को टक्कर मारने और वाहन उसके ऊपर से निकालने का आरोप लगाया गया है। घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गई।

परिजन प्रकाश देवी को तत्काल थांवला के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां उपचार के दौरान प्रकाश देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस ने महावीर की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 115(2), 351(3), 103(2) और 329(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच पादूकलां थाना अधिकारी देवीलाल विश्नोई को सौंपी गई है। मृतका के शव का जेएलएन अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सुपर्द कर दिया जिसका शाम को परिजनों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया ।पुलिस ने प्रकरण में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

एम ओ बी एफ एस एल टीम द्वारा साक्य जुटाये है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती में श्रद्धेय गुरुदेव परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित 51वें राष्ट्रीय महिला अधिवेशन
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाडनूं में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ शिविर का किया निरीक्षण, महिला लाभार्थियों को बांटे लाभ
Didwana-Kuchaman24 Sep

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लाडनूं में ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ शिविर का किया निरीक्षण, महिला लाभार्थियों को बांटे लाभ

डीडवाना-कुचामन, जिले में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को लाडनूं दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी जारी* *जिला परिषद के सदस्यों, जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का हुआ निर्ध
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का लाडनूं यात्रा कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री जैन विश्व भारती में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह में हुई सम्मिलित
Didwana-Kuchaman24 Sep

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का लाडनूं यात्रा कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री जैन विश्व भारती में आयोजित आचार्य तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार समारोह में हुई सम्मिलित

डीडवाना-कुचामन, जिले में राजस्थान सरकार में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज संस्थाओ के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया शुरू
Didwana-Kuchaman24 Sep

डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज संस्थाओ के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया शुरू

डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायती राज संस्थाओ के पदों के लिए आरक्षण निर्धारण प्रक्रिया शुरू जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित…

error: Content is protected !!