Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

छात्र हितों और संगठन विस्तार को लेकर आप छात्र विंग की समीक्षा बैठक संपन्न

24 Sep 2026, 11:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छात्र हितों और संगठन विस्तार को लेकर आप छात्र विंग की समीक्षा बैठक संपन्न - KHERI, उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। आम आदमी पार्टी छात्र विंग की जिला समीक्षा बैठक गोला गोकर्णनाथ में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों तथा छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनित रावत उपस्थित रहे। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल यादव, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष पावन कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, प्रदेश सचिव मनोज एवं लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष पारुश श्रीवास्तव सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का नेतृत्व एवं संचालन लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष पारुश श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष अनित रावत ने कहा कि छात्र देश और समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, रोजगार के अवसर, छात्रवृत्ति, सुरक्षित एवं सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण तथा अपने अधिकारों की जानकारी मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र विंग को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं उचित मंचों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में जिला महामंत्री संजय, जिला उपाध्यक्ष विक्रम, जिला सचिव रुस्तम, शिवम, नवनीत, विजेंद्र भारतीय, सचिन, मलकित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

error: Content is protected !!