Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korba

सेवा संकल्प अभियान के तहत सर्वमंगला हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गोपाल मोदी ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प

24 Sep 2026, 06:46 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान के तहत सर्वमंगला हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, गोपाल मोदी ने दिलाया स्वच्छता का संकल्प - कोरबा, छत्तीसगढ़

*सेवा मेरा योगदान के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर चला स्वच्छता अभियान*

कोरबा – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस स्वच्छता अभियान में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन तथा नगर पालिक निगम के साथ मिलकर घाट परिसर की स्वच्छता की। अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। स्वच्छ और सुंदर कोरबा के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों को आवश्यक किट का वितरण कर उनके योगदान के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मीना शर्मा, एमआईसी सदस्य नरेन्द्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी नायर, योगेश जैन, नगर निगम कमिश्नर आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, कमला बरेठ, ज्योति वर्मा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, योगेश मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, प्रिती स्वर्णकार, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर व संजय राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा ही संकल्प है, स्वच्छता ही हमारी जिम्मेदारी है।
सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान के माध्यम से भाजपा ने सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया तथा स्वच्छ और सुंदर कोरबा के निर्माण के लिए इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आँचलिया ने संभाला पदभार, सफाई और मूलभूत सुविधाएं रहेंगी प्राथमिकता
Chittorgarh24 Sep

बेगूं नगरपालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आँचलिया ने संभाला पदभार, सफाई और मूलभूत सुविधाएं रहेंगी प्राथमिकता

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। नगर पालिका बेगूं की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र आचलियां ने…

पूरी खबर पढ़ें →
सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!
Indore24 Sep

सीएम डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में: करीब ढाई घंटे करेंगे विभागों की मैराथन समीक्षा बैठक!

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

पूरी खबर पढ़ें →
पंचायती राज चुनाव 2026 के मद्देनजर धौलपुर जिले के बसेड़ी, सैंपऊ पंचायत समिति क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
तिरुपति से महालक्ष्मी तक गूंजा जयकारा, 82 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Sarangarh-Bilaigarh24 Sep

तिरुपति से महालक्ष्मी तक गूंजा जयकारा, 82 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सुभाष जालान के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ से निकली धार्मिक यात्रा; श्री वेंकटेश्वर, पद्मावती और श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में…

पूरी खबर पढ़ें →
*बैकुंठपुर में दिखा सेवा भाव:एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने खुद रक्तदान कर नागरिकों को किया प्रेरित*
Korea24 Sep

*बैकुंठपुर में दिखा सेवा भाव:एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने खुद रक्तदान कर नागरिकों को किया प्रेरित*

स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला प्रशासन के समन्वय से एसईसीएल क्लब बैकुंठपुर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर’…

पूरी खबर पढ़ें →
जीवनरक्षक दवाओं की कीमत कम करने के लिए जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
Sagar24 Sep

जीवनरक्षक दवाओं की कीमत कम करने के लिए जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जीवनरक्षक दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!