सेवा संकल्प अभियान : 1 से 5 अक्टूबर तक जिले के तीनों विकासखण्डो में लगेंगे शिविर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिलाईगढ़, सारंगढ़ और बरमकेला में होगा आयोजन, मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण और योजनाओं का लाभ
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 1 से 5 अक्टूबर तक विकासखंड स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का उद्देश्य आमजन की शिकायतों और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर को बिलाईगढ़ के शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय ग्राउंड, 3 अक्टूबर को सारंगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर दानसरा तथा 5 अक्टूबर को बरमकेला के शासकीय माध्यमिक शाला ग्राउंड झनकपुर में शिविर आयोजित होगा।
शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देंगे। पात्र हितग्राहियों से आवेदन लेकर उनका नियमानुसार त्वरित निराकरण किया जाएगा। संभव होने पर योजनाओं का लाभ शिविर स्थल पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। आमजन की शिकायतों और मांगों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी मौके पर दी जाएगी।
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को शिविरों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए गांवों में प्रचार-प्रसार, मुनादी और अन्य माध्यमों से शिविर की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर शाहाबाद, जनपद हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 24 सितम्बर 2026 गुरु प्रसाद नगर वार्ड में प्रस्तावित इस परियोजना को मुख्यमंत्री नगर विकास योजना (CMVNY)…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 सितंबर 2026 जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचकूला मे कार्यरत ट्रांसपोर्ट विभाग के एक सहायक को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने 2 लाख रूपये…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।