तावडू शहर के एक निजी अस्पताल में दमकल विभाग ने विशेष मार्क ड्रिल का किया आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तावडू शहर के एक निजी अस्पताल में दमकल विभाग ने विशेष मार्क ड्रिल का किया आयोजन।
गैस सिलेंडर में आग का डेमो कर सिखाए बचाव के गुर, फायरमैन सुखबीर, जाकिर और दीपक रहे मौजूद।
तावडू।शहर के एक निजी अस्पताल में दमकल विभाग ने विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आपातकाल में आग लगने की स्थिति में अस्पताल कर्मचारियों को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना था।
यह मॉक ड्रिल तावडू शहर के निजी हॉस्पिटल में की गई। इस दौरान दमकल विभाग से फायरमैन सुखबीर, जाकिर, दीपक आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। दमकल कर्मियों ने अस्पताल स्टाफ को गैस सिलेंडर और आग बुझाने वाले उपकरणों के इस्तेमाल की व्यावहारिक जानकारी दी। उन्होंने गैस सिलेंडर में आग लगाकर डेमो दिखाया और बताया कि अचानक आग लगने पर किस तरह बिना घबराए आग पर काबू पाया जा सकता है। कर्मचारियों को आग बुझाने वाले सिलेंडर, पानी और अन्य उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
दमकल कर्मियों ने बताया कि आपातकाल में सबसे जरूरी है कि हड़बड़ी न मचाई जाए और सूझबूझ से जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समय-समय पर स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल की जाती हैं, ताकि लोग आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकें और दूसरों की मदद कर सकें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर मालवा। सद्गुरु कबीर जनकल्याण सेवा संस्थान (रजि.) जिला आगर-मालवा के सचिव एवं अध्यापक सत्यनारायण मालवीय की पूज्य…
पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर शाहाबाद, जनपद हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती 24 सितम्बर 2026 गुरु प्रसाद नगर वार्ड में प्रस्तावित इस परियोजना को मुख्यमंत्री नगर विकास योजना (CMVNY)…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 सितंबर 2026 जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए…
पूरी खबर पढ़ें →
पंचकूला मे कार्यरत ट्रांसपोर्ट विभाग के एक सहायक को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने 2 लाख रूपये…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्वालियर जिले की डबरा नगरपालिका परिषद मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार एवं नगर विकास के कार्य ठप्प होने से नगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।