युवती से मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के मगरांव गांव में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर घर पर पहुंचकर मां-बेटी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों को चोटें आने की बात कही जा रही है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
तहरीर के मुताबिक, मगरांव निवासी रीता देवी पत्नी चंद्रपाल ने बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव का ही रमेश उनके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। उनकी बेटी शालू ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि रमेश ने ठाकुर, कैलाश, बांका, छोटे, कन्नावती, बिंदा, सुशीला, अनीता और अर्जुन समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया और मां-बेटी के साथ मारपीट की।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…
पूरी खबर पढ़ें →
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा में स्थित हनुमान मन्दिर में हो रहे रैन बसेरा निर्माण कार्य में गांव…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के मोहाना नदी क्षेत्र में एक बार फिर विशालकाय जीव/जानवर दिखाई देने की सूचना सामने आई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक के जमधरा गांव में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsडॉ० अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।