Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Rae Bareli

नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बुधवार को दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

25 Sep 2026, 11:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बुधवार को दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। - RAE BARELI, उत्तर प्रदेश

चैतन्य सिंह की रिपोर्ट
सलोन, रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में बुधवार को दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।inbound8628601256550261837 इसके साथ ही नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 14 हो गई।

कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशी से सिंबल वापस लिए जाने के बाद चुनावी समीकरणों में नया मोड़ आ गया है। वहीं, निवर्तमान चेयरमैन चंद्रशेखर रस्तोगी ने अपने कर्मचारी को भी चुनाव मैदान में उतारकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।बुधवार को निवर्तमान चेयरमैन चंद्रशेखर रस्तोगी ने समर्थकों के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचकर एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

इसी के साथ उन्होंने अपने कर्मचारी अमरनाथ का भी नामांकन दाखिल करवाया। हालांकि, इसके पीछे रस्तोगी की रणनीति क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

उधर, फल आढ़ती अली अहमद और उनके सुपुत्र मोहम्मद सरफराज ने भी नामांकन दाखिल कर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।इरफान सिद्दीकी ने समर्थकों के साथ नामांकन कार्यालय पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश की। बाबूलाल और उनकी धर्मपत्नी शिवकांति ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।पिछले निकाय चुनाव में सत्ताधारी दल के टिकट पर चुनाव लड़कर पांचवें स्थान पर रहे परमेश कुमार ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकी है।

उग्रसेन पटेल ने भी नामांकन दाखिल किया। वहीं, सुनील कुमार ने एक और सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की है।रिटर्निंग ऑफिसर सुजीत राय ने बताया कि अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए कुल 20 उम्मीदवारों ने 33 सेट नामांकन पत्र खरीदे थे।

इनमें से 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, एआरओ अखिलेश पांडे ने बताया कि कांग्रेस ने अपना सिंबल वापस ले लिया है।

ऐसे में तनवीर अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण
A2Z सभी खबर सभी जिले की25 Sep

सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया सघन निरीक्षण

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर SSP ने शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का किया…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur25 Sep

विधान परिषद की नागपुर स्नातक सीट के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होंगे

महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्नातक सीट के लिए निर्वाचन आयोग ने 23 अक्टूबर की तिथि निर्धारित कर…

पूरी खबर पढ़ें →
नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को दी हार्दिक शुभकामनाएं -विजय सोनी ‌| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड,9828139709
Sirohi25 Sep

नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को दी हार्दिक शुभकामनाएं -विजय सोनी ‌| ललित विश्वास वंदे भारत आबू रोड,9828139709

आबू रोड नगर पालिका अध्यक्ष भावना अग्रवाल कथा उपाध्यक्ष साधना ढाका को पूर्व ओबीसी नगर मंत्री विजय सोनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!