सेल्यूट तिरंगा द्वारा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने की पहल, 21 से 28 अक्टूबर तक मिराज स्टेडियम नाथद्वारा में होगी STCL Season-1
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू
बेगू / उदयपुर। राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सेल्यूट तिरंगा द्वारा गुरुवार, 24 सितंबर को उदयपुर के होटल पारस महल में STCL (सेल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग) Season-1 को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में लीग के आयोजन, देशभर में चल रहे प्रतिभा खोज ट्रायल तथा युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच उपलब्ध कराने की योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रेस वार्ता में STCL के चेयरमैन डॉ. राजेश झा, वाइस चेयरमैन रवि चिकारा, , उदयपुर के पूर्व सांसद अर्जुनलाल मीणा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। इस अवसर पर सेल्यूट तिरंगा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन पालीवाल भी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि STCL Season-1 का आयोजन 21 से 28 अक्टूबर 2026 तक नाथद्वारा स्थित मिराज स्टेडियम में किया जाएगा। लीग के लिए देशभर के विभिन्न शहरों में प्रतिभा खोज ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन ट्रायल के माध्यम से करीब 20 शहरों से युवा क्रिकेट प्रतिभाओं का चयन कर 8 टीमों का गठन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि STCL का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपनी क्रिकेट प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके। चयनित खिलाड़ियों को लीग के दौरान विभिन्न सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की योजना भी रखी गई है।
प्रेस वार्ता के दौरान STCL Season-1 के आयोजन को लेकर तैयारियों, टीम गठन, खिलाड़ियों के चयन तथा आगामी लीग की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि युवा खिलाड़ियों को अवसर और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पहल को आगे भी विस्तार देने की योजना है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर सूमर। ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी…
पूरी खबर पढ़ें →
70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता संपन्न पाली। 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता…
पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान के सिरोही जिले में 6 नगरपालिका में पांच पर भाजपा का कब्जा हुआ सिरोही जिले में कांग्रेस…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsविकसित भारत-जन सेवा अभियान 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : 70वीं जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्री सोहनलाल मनिहार सी.से. स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा जोधपुर की ओर से विद्यालयों के समय परिवर्तन…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।