दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के कुमारगंज थाना अंतर्गत गोयड़ी गांव में विधवा वृद्ध महिला के सहन की पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक परिवार द्वारा दबंगई के बल पर उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
न्याय की मांग को लेकर वह पिछले दो महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर महिला ने राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
गोयड़ी गांव निवासी गीता सिंह पत्नी स्व. सुरेश सिंह ने बताया कि उनके पति की वर्ष 2019 में मृत्यु हो चुकी है।
इसके बाद से वह अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। गीता के अनुसार, उनके घर के सहन में पूर्वजों के समय से उनकी पैतृक भूमि है।
भूमि पर उनकी बोरिंग, नल, सफेदा और गूलर समेत अन्य पेड़ भी लगे हैं। लंबे समय से उक्त भूमि पर उनका कब्जा है।
महिला का आरोप है कि पड़ोसी पवन सिंह द्वारा दबंगई और सरकशी के बल पर उनकी सहन की भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध करने पर पुलिस बुलवाकर उन्हें डराया-धमकाया जाता है।
उनका आरोप है कि वह जब शिकायत लेकर कुमारगंज थाने पहुंचती हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती है। महिला ने थाना कुमारगंज, एसडीएम मिल्कीपुर, राज्य महिला आयोग लखनऊ और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा रोकने और अपना शांतिपूर्ण कब्जा सुरक्षित कराने की मांग की है।
एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि भूमि पर चल रहा काम रुकवा दिया गया है। शिकायत की जांच कराई जा रही है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महोबा। कबरई में खाद की किल्लत से किसान बेहाल हैं। आलम यह है कि किसान सुबह 6 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
हादसे के बाद चेचिस लेकर निकला चालक, रेलवे गेट नंबर-50 पर ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया; पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
🚍 बड़ी खबर | दिव्यांगजनों के लिए यूपी रोडवेज में मुफ्त यात्रा हुई आसान अब यूडीआईडी कार्ड का…
पूरी खबर पढ़ें →
डाक बंगला के पास प्राइवेट गाड़ियों के संचालन पर रोक की मांग, एआरटीओ को दिया ज्ञापन हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 शाहाबाद में सड़कें तो हैं, लेकिन फुटपाथ नहीं! दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिलाओं की राह मुश्किल हरदोई के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।