सेवा सेतु अभियान: 3 व 4 अक्टूबर को गांव-वार्ड तक पहुंचेगा प्रशासन ब्लॉक व नगरीय निकाय स्तर पर लगेंगे मेगा शिविर, मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा, 25 सितंबर। आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और लोक सेवाओं का लाभ उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए जिले में ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 3 अक्टूबर को विकासखंड स्तर पर तथा 4 अक्टूबर को नगरीय निकाय स्तर पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मेगा शिविर लगाए जाएंगे। यह अभियान प्रदेश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
शिविरों में कृषकों, ग्रामीणों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचित एवं कमजोर वर्गों सहित अन्य पात्र नागरिकों को विभिन्न केंद्र एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों की नागरिक सेवाओं का निराकरण भी मौके पर किए जाने की व्यवस्था रहेगी। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना और सेवाओं को उनके घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध कराना है।
ब्लॉक स्तर पर 3 और नगरीय क्षेत्रों में 4 अक्टूबर को शिविर
ग्रामीण क्षेत्रों में जिले के सभी विकासखंडों तथा नगरीय क्षेत्रों में सभी नगरीय निकायों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के लिए सार्वजनिक एवं सुलभ स्थानों का चयन किया जाएगा। यहां पेयजल, छाया और आवागमन जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। शिविरों में पूर्व से योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों के साथ शेष पात्र हितग्राहियों को भी चिन्हित कर शासन के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार मौके पर लाभ दिलाया जाएगा।
हितग्राहियों के पंजीयन के लिए पृथक स्टॉल बनाए जाएंगे, जहां दक्ष कंप्यूटर ऑपरेटरों की व्यवस्था रहेगी। संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी अपने-अपने स्टॉल पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करेंगे।
कलेक्टर ने दिए तैयारियां पूरी करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों की आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तिथिवार कैलेंडर तैयार कर अधिकाधिक पात्र हितग्राहियों को शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने को कहा है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिहार के जमुई में एक ऐसी घटना सामने आई है जो मानवता को शर्मसार करती है, एक लड़का…
पूरी खबर पढ़ें →
दुर्ग। जिले में लगातार भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आज…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर पुलिस का अभियान, 263 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर महराजगंज 25 सितंबर 2026 सड़क हादसों…
पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर पुणे, अजनी पुणे और महाराष्ट्र एक्सप्रेस में आरक्षित टिकट लगभग फुल हो चुकी हैं त्यौहार के अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 शाहाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक! सड़क हादसे में व्यापार मंडल के दो पदाधिकारी घायल मीरा बस्ती…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने राज्य में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन और सुनियोजित शहरी विकास…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।