Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lalitpur

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।

25 Sep 2026, 05:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान। - LALITPUR, उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।

ललितपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क हादसों में हो रही जनहानि पर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाकर मुख्य चौराहों एवं बाजारों में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही देर रात और तड़के हाईवे पर विशेष नाइट चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया। अभियान के दौरान वाहनों में रिफ्लेक्टर, फॉग लाइट और चालकों की फिटनेस की जांच की जाएगी।

नाबालिग वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

बैठक में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों पर विशेष नाराजगी जताई गई। प्रशासन ने निर्देश दिए कि नाबालिगों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर वाहनों को सीज किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों और वाहन स्वामियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कट और ब्लैक स्पॉट पर भी कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने अधिकारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर बनाए गए अवैध कटों को बंद कराया जाए। चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, रैश ड्राइविंग करने वाले, नशे में वाहन चलाने वाले तथा ओवरलोड कमर्शियल वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गंभीर लापरवाही सामने आने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए।

अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चन्द्रा एवं राजेश गुप्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सोन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, एआरटीओ विपिन चौधरी, टीएसआई आलोक तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।
Lalitpur25 Sep

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान।

सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान। ललितपुर। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं…

पूरी खबर पढ़ें →

गाजीपुर में 1 अक्टूबर से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 12 अक्टूबर से दस्तक अभियान, संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर डीएम ने दिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश
स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Bulandshahr25 Sep

स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत नगर पालिका डिबाई ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

*डिबाई नगर पालिका ने "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर* *डिबाई, बुलंदशहर | 24…

पूरी खबर पढ़ें →
पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी : उधार पेट्रोल देने से मना करने पर 2 युवकों ने सेल्समैन और मालिक को पीटा, CCTV में कैद वारदात
Kurukshetra25 Sep

पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी : उधार पेट्रोल देने से मना करने पर 2 युवकों ने सेल्समैन और मालिक को पीटा, CCTV में कैद वारदात

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जिला कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर उधार पेट्रोल देने से मना करना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!