अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोण्डा -उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव में बुधवार को एक अधेड़ का शव नाले के पास पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। शव की पहचान ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है।वह बीते 5 सितंबर से घर से लापता थे और 15 सितंबर को उनके बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार, अंशुमन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी सोनौली मोहम्मदपुर ने थाने में सूचना दी कि उसके पिता ओमप्रकाश यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह 5 सितंबर को घर से बिना बताए चले गए थे।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।बुधवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर नाले के पास एक पेड़ पर रस्सी से शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे अंशुमन यादव ने शव की पहचान अपने पिता ओमप्रकाश यादव के रूप में की।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
कौशिक श्रीवास्तव जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ओयो ब्रांड के दुरुपयोग की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 13 लोगों पर मामला दर्ज किया…
पूरी खबर पढ़ें →
ओयो ब्रांड के दुरुपयोग की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 13 लोगों पर मामला दर्ज किया…
पूरी खबर पढ़ें →
लगातार तेज बारिश के मौसम विभाग की इस चेतावनी पर शासन प्रशासन भी अलर्ट हो गया। बता दे…
पूरी खबर पढ़ें →
धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 सितम्बर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने घोषणा की है कि 26 और…
पूरी खबर पढ़ें →
भिंड -गोरमी के अक्लोनी गांव में लगभग 2.16करोड रुपए से बने आरोग्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हुआ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।