Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Tikamgarh

मुख्यमंत्री डॉ यादव को जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणियां- भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से आरोपी को किया गिरफ्तार

26 Sep 2026, 02:50 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री डॉ यादव को जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणियां- भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से आरोपी को किया गिरफ्तार - टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर मुख्यमंत्री को लेकर धमकी भरा संदेश भेजा था।

पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए भोपाल ला रही है। यहां आरोपी से धमकी देने की वजह और उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी।पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे रेडियो मुख्यालय, भदभदा में संचालित डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर एक संदेश आया था।

इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी। संदेश में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं।

शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।जांच में सामने आया कि संदेश भेजने के बाद आरोपी ने उसमें दो बार बदलाव किया। हर बार उसने कुछ और आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण बातें जोड़ीं।

बाद में आरोपी ने पूरा संदेश डिलीट कर दिया। हालांकि, डायल-112 पर मौजूद कर्मचारियों ने संदेश का स्क्रीनशॉट पहले ही सुरक्षित कर लिया था।

पुलिस ने इसे जांच में अहम साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। धमकी भरे संदेश की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

इसके बाद रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच टीम ने उस मोबाइल नंबर और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी खंगाली, जिससे व्हाट्सऐप संदेश भेजा गया था। तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुंबई से भोपाल लाया जा रहा है जहां इस मामले में नए खुलासे भी हो सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

होटल के कमरे से नहीं निकली कोई आवाज… कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उड़े होश; हरियाणा के पटवारी की मौत
Kurukshetra26 Sep

होटल के कमरे से नहीं निकली कोई आवाज… कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उड़े होश; हरियाणा के पटवारी की मौत

अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के कमरे में हरियाणा का पटवारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। मृतक…

पूरी खबर पढ़ें →
*ब्रेकिंग न्यूज✍️* *गुरुवार से हो रही लगातार बारिश ने ले ली दम्पति सहित बेटे की जान* *कच्ची दीवार गिरने के कारण नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी मोहन कश्यप उनकी पत्नी और उ
जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग
Sagar26 Sep

जमीनों की हेराफेरी के आरोपों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे भूस्वामी,उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन और ज्ञापन,जांच समिति बनाने की मांग

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जमीनों की कथित हेराफेरी, कब्जे और राजस्व…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृ पक्ष की शुरुआत, पूर्वजों के स्मरण का पर्व,पूर्णिमा श्राद्ध, 27 सितंबर से प्रतिपदा के साथ मुख्य पितृ पक्ष शुरू
Sagar26 Sep

पितृ पक्ष की शुरुआत, पूर्वजों के स्मरण का पर्व,पूर्णिमा श्राद्ध, 27 सितंबर से प्रतिपदा के साथ मुख्य पितृ पक्ष शुरू

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी पुलिस गस्त पर उठे सवाल ।
Nuh26 Sep

मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी पुलिस गस्त पर उठे सवाल ।

मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध खनन जारी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल। तावड़ू। क्षेत्र…

पूरी खबर पढ़ें →
शासकीय भूमि में अवैध प्रविष्टि एवं रिश्वत मांगने के प्रकरण में दो पटवारी निलंबित
Sagar26 Sep

शासकीय भूमि में अवैध प्रविष्टि एवं रिश्वत मांगने के प्रकरण में दो पटवारी निलंबित

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में शासकीय दायित्वों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!