Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

फरीदाबाद हाफ मैराथन मे नूह के 92 खिलाडी लेगे भाग

26 Sep 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

फरीदाबाद हाफ मैराथन में नूंह के 92 खिलाड़ी लेंगे भाग

8 कोचों के साथ नूंह से फरीदाबाद के लिए रवाना हुए खिलाड़ी; जिला प्रशासन ने परिवहन, ठहराव की व्यवस्था की

नूंह, 26 सितंबर। मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 27 सितंबर को फरीदाबाद में आयोजित होने वाली 10 किलोमीटर हाफ मैराथन में भाग लेने के लिए उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में जिला नूंह के 92 खिलाड़ी एवं 8 कोच शनिवार को नूंह बस स्टैंड से फरीदाबाद के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों में हाफ मैराथन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
नूंह से खिलाड़ियों की रवानगी के समय सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) डॉ. अमित कुमार यादव एवं डीपीई घनश्याम मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों एवं कोचों को शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें फरीदाबाद के लिए रवाना किया।
खिलाड़ियों के आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन नूंह द्वारा दो रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। इन बसों के माध्यम से खिलाड़ियों एवं कोचों को फरीदाबाद ले जाया गया है तथा प्रतियोगिता के उपरांत इन्हीं बसों के माध्यम से उन्हें वापस नूंह लाया जाएगा।
फरीदाबाद पहुंचने के बाद खिलाड़ियों एवं कोचों के रात्रि ठहराव के साथ-साथ भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था भी फरीदाबाद में ही की गई है। सभी खिलाड़ी 27 सितंबर को आयोजित होने वाली 10 किलोमीटर हाफ मैराथन में नूंह जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए परिवहन, ठहराव एवं भोजन की समुचित व्यवस्था किए जाने से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाकर खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन की यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गनौर मे कांग्रेस ने ब्लॉक कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन।
Karnal26 Sep

गनौर मे कांग्रेस ने ब्लॉक कार्यकर्त्ता सम्मेलन का किया आयोजन।

गनौर मे आज कांग्रेस ने ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा पर्व के तहत नूह के पिनगवा हुआ गांव पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
Nuh26 Sep

सेवा पर्व के तहत नूह के पिनगवा हुआ गांव पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा

सेवा पर्व के तहत नूंह के पिनगवां गांव पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नशे से दूर रहकर खेलों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nuh26 Sep

कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर का उद्घाटन रविवार को।

कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर का उद्घाटन आज केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे उद्घाटन, बेसहारा गौवंश के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!