Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Yavatmal

वणी के लालगुडा के स्कूल में शौचालय के नाम पर बदहाली, मासूम बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़; विधायक संजय खाडे ने किया निरीक्षण

26 Sep 2026, 08:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
वणी के लालगुडा के स्कूल में शौचालय के नाम पर बदहाली, मासूम बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़; विधायक संजय खाडे ने किया निरीक्षण - यवतमाळ, महाराष्ट्र

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ वंदे भारत LIVE TV NEWS की रिपोर्ट

वणी तालुका के जिला परिषद उच्च प्राथमिक शाला, लालगुडा में बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव सामने आया है। आमदार संजय खाडे ने आज स्कूल का औचक निरीक्षण किया तो वहां की हालत देखकर वे खुद हैरान रह गए।

स्कूल में छोटे-छोटे मासूम बच्चों के लिए शौचालय की कोई भी ठीक सुविधा नहीं है। जो एकमात्र शौचालय बना हुआ है, वह पूरी तरह से टूटा-फूटा, बेहद गंदा और दयनीय हालत में पड़ा है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

विधायक खाडे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि छोटे बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक माहौल मिलना उनका मौलिक अधिकार है। फिर उन्हें इस हक से क्यों वंचित रखा जा रहा है? क्या सरकार की करोड़ों रुपयों की योजनाएं सिर्फ कागजों पर ही हैं?

उन्होंने कहा, यह कोई छोटी समस्या नहीं है, यह सीधे-सीधे मासूमों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। शासन और प्रशासन को इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत ध्यान देकर तत्काल उपाय करने चाहिए।

अगर जल्द ही इस स्कूल में शौचालय की दुरुस्ती और बच्चों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और उनके मौलिक अधिकारों के लिए हमें तीव्र आंदोलन करना पड़ेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अयोध्या के बाद अब नागपुर की दीक्षाभूमि में दान के पैसों में घोटाले का आरोप, धर्मादाय आयुक्त से जांच की मांग
Nagpur26 Sep

अयोध्या के बाद अब नागपुर की दीक्षाभूमि में दान के पैसों में घोटाले का आरोप, धर्मादाय आयुक्त से जांच की मांग

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट अयोध्या में राम मंदिर के…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर जिले के 12 तहसील सूखाग्रस्त घोषित , किसानों को बड़ी राहत; बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जीवती तहसील का लिस्ट में समावेश करवाने , सुधीर मुनगंटीवार 28 को CM फडणवीस से मिलेंगे
आंगनबाड़ी के साथ परिवार जुड़ेगा तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा:- पदम बिरला
Khargone (West Nimar)26 Sep

आंगनबाड़ी के साथ परिवार जुड़ेगा तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा:- पदम बिरला

*"आंगनबाड़ी के साथ परिवार जुड़ेगा तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा:- पद्म बिरला"* =================== बांगरदा में आंगन मिलन…

पूरी खबर पढ़ें →
2 IWM में खेल प्रतियोगिता का आज होगा समापन, ग्रामीणों में उत्साह
Ganganagar26 Sep

2 IWM में खेल प्रतियोगिता का आज होगा समापन, ग्रामीणों में उत्साह

ग्राम 2 IWM, सरदारपुरा बीका (खिचिया)। राजकीय विद्यालय में पिछले दिनों से चल रही विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!