तेज बारिश एवं हवा के वजह से बिस्कोहर इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में आम का पेड़ गिर जाने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। * डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर * के आदेश के क्रम मे प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन* में थाना त्रिलोकपुर पुलिस बल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुये ग्रामीणों की मदद से बिस्कोहर इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में गिरे आम के पेड़ को सकुशल हटवाया गया ।
वर्तमान समय में यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।