Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Prayagraj

रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, अक्टूबर से दिसंबर तक आ सकते हैं कई नोटिफिकेशन

27 Sep 2026, 10:20 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रेलवे में 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी तेज, अक्टूबर से दिसंबर तक आ सकते हैं कई नोटिफिकेशन - PRAYAGRAJ, उत्तर प्रदेश

प्रयागराज। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे विभिन्न श्रेणियों में 35 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। अलग-अलग भर्तियों के नोटिफिकेशन अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच जारी होने की उम्मीद जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत कुल 3,477 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन अक्टूबर में जारी हो सकता है। इनमें ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट दोनों स्तर के पद शामिल हैं। अंडर ग्रेजुएट यानी 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 1,688 पदों का नोटिफिकेशन 13 या 14 अक्टूबर के आसपास आने की उम्मीद है।

वहीं, लेवल-1 (ग्रुप-D) के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती का अनुमान है। इसके लिए भी अगले दो महीनों के भीतर अधिसूचना जारी हो सकती है।

उत्तर मध्य रेलवे (NCR) में वर्ष 2026-27 के लिए जीडीसीई कोटे के तहत 656 पदों पर भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया गया है। इसमें पात्र कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

इस भर्ती में सबसे अधिक सहायक लोको पायलट के 428 पद हैं। इसके अलावा वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क के 104, जूनियर इंजीनियर के 60, टेक्नीशियन ग्रेड-3 सिग्नल एवं दूरसंचार के 56, टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल एवं दूरसंचार के 5 तथा कनिष्ठ लिपिक सह टंकक के 3 पद शामिल हैं।

आरआरबी की ओर से इस भर्ती की विस्तृत अधिसूचना 28 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा रेलवे में मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत करीब 300 से अधिक पदों पर अलग से भर्ती विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।
भर्ती की तारीख, पदों की संख्या और आवेदन की पात्रता में अंतिम जानकारी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ujjain27 Sep

रूपेटा में गूंजा ‘विकसित भारत @ 2047’ का संदेश, विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

नागदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!